अगस्त 2025 MOTN सर्वे: सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री (CM) कौन ? देखें राज्यवार पूरी लिस्ट

MOTN Survey अगस्त 2025: देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन?
X

MOTN Survey अगस्त 2025: देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन?

इंडिया टुडे–C Voter के अगस्त 2025 MOTN सर्वे में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 44.6% समर्थन के साथ सबसे लोकप्रिय सीएम बने। छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय और झारखंड के हेमंत सोरेन दूसरे स्थान पर। देखें राज्यवार पूरी लिस्ट।

Most Popular CM India: इंडिया टुडे और C-Voter का मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे अगस्त 2025 जारी कर दिया गया है। इस सर्वेक्षण में देश के अलग-अलग राज्यों की जनता से पूछा गया कि वे अपने मुख्यमंत्री की कार्यशैली से कितने संतुष्ट हैं। नतीजों में चौंकाने वाले रुझान सामने आए हैं।

सर्वे में सबसे खास बात यह रही कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हुए हैं। अगस्त 2025 में उन्हें 44.6% जनता का समर्थन मिला। हालांकि, यह फरवरी 2025 के 55% समर्थन से कम है, जो बताता है कि आगामी असम विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं में थकान और असंतोष दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ और झारखंड के CM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को 41.9% संतुष्टि रेटिंग मिली और दोनों संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को 40.7% समर्थन मिला। जबकि, फरवरी में यह आंकड़ा 54% था।

योगी आदित्यनाथ और मोहन यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 40.4% समर्थन के साथ चौथे स्थान पर हैं। फरवरी 2025 में उनका स्कोर 37% था, यानी उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 39.2% रेटिंग के साथ 5वें नंबर पर हैं।

ममता-नायडू की रेटिंग घटी, भगवंत मान की बढ़ी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का स्कोर 47% से घटकर 38.1% और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी की लोकप्रियता 46% से 30.1% पर पहुंच गई है। जबकि, ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी को 34.2% रेटिंग मिली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा। फरवरी 2025 में उनकी रेटिंग 17% थी, लेकिन अगस्त में बढ़कर 29.9% हो गई।

राज्यवार लोकप्रिय मुख्यमंत्री, अगस्त 2025 MOTN सर्वे

मुख्यमंत्री

राज्य

अगस्त 2025 संतुष्टि (%)

फरवरी 2025 संतुष्टि (%)

हिमंता बिस्वा सरमा

असम

44.6%

55%

विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़

41.9%

39%

हेमंत सोरेन

झारखंड

41.9%

31%

भूपेंद्र पटेल

गुजरात

40.7%

54%

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश

40.4%

37%

मोहन यादव

मध्य प्रदेश

39.2%

38%

चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश

38.1%

47%

मोहन चरण मांझी

ओडिशा

34.2%

39%

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल

30.1%

46%

कामकाज, विकास और प्रशासनिक दक्षता

अगस्त 2025 के MOTN सर्वे से स्पष्ट हो रहा है कि मुख्यमंत्रियों का मूल्यांकन मतदाता सिर्फ चुनावी वादों से नहीं, बल्कि उनके कामकाज, विकास और प्रशासनिक दक्षता के आधार पर करते हैं। असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। वहीं विष्णु देव साय, हेमंत सोरेन और योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता भी मजबूती से उभरकर सामने आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story