26 राज्यों में पहुंचा मानसून: MP-राजस्थान में रिकॉर्ड बारिश, ओडिशा में बाढ़; अगले 4 दिन रेड अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

Monsoon 2025 India, Heavy Rainfall Alert Today, Rajasthan Monsoon Flood, Red Alert Weather News, IMD Monsoon Forecast, बारिश अलर्ट जून 2025
X

26 राज्यों में पहुंचा मानसून: MP-राजस्थान में रिकॉर्ड बारिश, अगले 4 दिन रेड अलर्ट

भारत के 26 राज्यों में पहुंचा मानसून। टीकमगढ़ और माउंट आबू में रिकॉर्ड बारिश। ओडिशा में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित। जानें पूरे देश का हाल।


Weather Update : भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। देश के 26 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अगले 2 दिन में यह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 23 जून को मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर में तेज बारिश की संभावना है।

टीकमगढ़ बना बारिश का रिकॉर्डधारी
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रविवार को मात्र 24 घंटे में 9 इंच बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 5 वर्षों की जून बारिश से अधिक है। पूरा प्रदेश अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के चपेट में रहेगा।

राजस्थान में 133% ज्यादा बारिश
माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच बारिश से कई नदियाँ उफान पर आ गईं। राजस्थान में अब तक सामान्य से 133% अधिक बारिश हो चुकी है। जयपुर, कोटा, टोंक और सिरोही समेत 27 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में बाढ़: 50 हजार लोग प्रभावित
ओडिशा के 50 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। NDRF और SDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। एक 24 वर्षीय महिला की तेज धार में बहने से मौत हो गई है।

अन्य राज्यों का हाल

  • उत्तर प्रदेश: ललितपुर में 132 मिमी बारिश, चंबल नदी से मगरमच्छ गांव पहुंचा।
  • हरियाणा: 13 जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश का अलर्ट।
  • बिहार: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटा की हवा की आशंका।
  • गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा: ऑरेंज अलर्ट जारी।

IMD के अलर्ट: 23-24 जून को कहां-कहां होगी बारिश?

रेड अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

येला अलर्ट

23 जून: पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश

उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण गोवा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, विदर्भ महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, केरल, नागालैंड माणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और जम्मू कश्मीर

24 जून

गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा

सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, बंगाल, कर्नाटक, केरल

देश में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है और आने वाले दिनों में तेज बारिश, बाढ़ और आंधी-तूफान जैसी परिस्थितियां बनी रहेंगी। नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story