weather report: किस राज्य में चलेगी आंधी, कहां बरसेगा झमाझम पानी? जानिए अपने प्रदेश का मौसम

weather report: भारत (India) में आज का मौसम (बुधवार, 28 मई) को कैसा रहेगा। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों में मॉनसूनी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित 29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में तूफान और बारिश का दौर फिर शुरू होगा। हरियाणा के 14 जिलों में बारिश के आसार हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा है आज का मौसम।
आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार (28 मई) को मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ओडिशा में मॉनसूनी की एंट्री होने के आसार
ओडिशा में बुधवार(28 मई) को मॉनसून की एंट्री हो सकती है। सरकार ने प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बुधवार को गाजियाबाद में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा नोएडा में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। नोएडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 और 31 मई को नोएडा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। गाजियाबाद में 30, 31 मई और 1 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान चलने का अनुमान जताया गया है।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, रेवाड़ी, मेवात, महेंद्रगढ़, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को तापमान से थोड़ी राहत देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।
राजस्थान में मौसम के दो रंग
राजस्थान में मौसम के दो रंग हैं। गर्मी और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बुधवार को 7 जिलों में तेज गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ। इन शहरों में दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी रही।
एमपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश वाला मौसम है। मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
CG में आंधी-बारिश का मौसम
छत्तीसगढ़ में बारिश जारी है। पांच दिन में 2,840 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। मौसम विभाग ने 7 जिलों के अधिकांश, 9 जिलों के कुछ और बाकी बचे जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कोरबा जिले में बिजली गिरने से 8वीं के छात्र की मौत हो गई। अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति है। बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई है।
यूपी में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 48 घंटे में 8 शहरों में बरसात हुई।
बिहार में भी बारिश के आसार
बिहार के 12 जिलों में आज बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करेगी।
