Achievements: मोदी सरकार 3.0 के एक साल पूरे, जेपी नड्डा ने गिनाईं 11 वर्षों की बड़ी उपलब्धियां

BJP National President JP Nadda reached Raipur for election campaign.
X
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के लिए रायपुर पहुंचे
मोदी सरकार 3.0 के एक साल पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताया। जानिए आर्थिक प्रगति, सामाजिक बदलाव और वैश्विक नेतृत्व से जुड़ी बड़ी बातें।

Modi Government Achievements : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को सोमवार को एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को देश के सामने रखा।

जेपी नड्डा ने कहा- यह कार्यकाल भारतीय राजनीति और प्रशासन में अभूतपूर्व बदलाव लाने वाला रहा है। पीएम मोदी ने न सिर्फ विकास की परिभाषा बदली है, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर एक निर्णायक नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है। 11 वर्षों को इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके ये फैसले अकल्पनीय और अद्वितीय हैं।

सामाजिक और राजनीतिक बदलाव
जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के कुछ साहसिक निर्णयों को रेखांकित किया। बताया कि ट्रिपल तलाक समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया। 33% महिला आरक्षण विधेयक को पारित कर राजनीतिक भागीदारी का रास्त खोला। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) से शरणार्थियों को राहत दी। नया वक्फ अधिनियम प्रस्तावित –पारदर्शिता की ओर प्रयास।

आर्थिक उपलब्धियां
जेपी नड्डा के अनुसार के 2014 में भारत 10वीं अर्थव्यवस्था थी, अब 5वें स्थान पर है। IMF के अनुसार, भारत जल्द ही चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत ने सबसे तेज़ आर्थिक वृद्धि दर को बरकरार रखा।

वैश्विक नेतृत्व में भारत
ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन युद्ध में फंसे नागरिकों को सुरक्षित लाया गया। ऑपरेशन देवी शक्ति, राहत, मैत्री आदि अभियानों से भारत ने संकट में नागरिकों की रक्षा की।

कोविड-19 प्रबंधन
जेपी नड्डा ने भारत के कोविड-19 प्रबंधन को "दुनिया में सबसे बेहतर" बताया। उन्होंने कहा, भारत ने 220 करोड़ मुफ्त टीके लगाए। सबसे तेज़ और व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया। वैक्सीन मैत्री के माध्यम से दर्जनों देशों को वैक्सीन भेजी।

सामाजिक विकास व महिला सशक्तिकरण
जेपी नड्डा ने कहा, पिछले एक दशक में एससी-एसटी और ओबीसी समुदायों सहित समाज के हर वर्गों के लिए काम किया है। लखपति दीदी और स्व सहायता समूहों (एसएचजी) को सशक्त किया। महिला कर्मचारियों को वेतन के साथ मातृत्व अवकाश बढ़ाया।

अत्यधिक गरीबी 80% कम हुई
गरीबी उन्मूलन के लिए सिर्फ नारे नहीं, बल्कि गरीबों का कल्याण करके दिखाया। 25 करोड़ लोग भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। देश में अत्यधिक गरीबी 80% कम हो गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story