भाजपा की बड़ी कार्रवाई: विधायक सोमशेखर और शिवराम पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

विधायक सोमशेखर और शिवराम पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह
X
BJP Big Action: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

BJP Big Action: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने बड़ी कार्रवाई की है। BJP ने कर्नाटक के दो विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एसटी सोमशेखर पर राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। वहीं शिवराम हेब्बार पर राज्यसभा चुनाव में मतदान के समय अनुपस्थित रहने का आरोप है।


पढ़िए समिति ने पत्र में क्या लिखा-
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने मंगलवार (27 मई) को पत्र जारी किया है। समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक की ओर से जारी लेटर में कहा है कि 'पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने 25 मार्च 2025 के कारण बताओ नोटिस पर आपके जवाब पर विचार किया। समिति ने आपके बार-बार उल्लंघन को गंभीरता से लिया है। इसलिए आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से 6 साल की अवधि के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया है। आप वर्तमान में पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रहेंगे।

क्या है पूरा मामला
फरवरी में कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान हुआ। चार में तीन सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। व्हिप जारी होने के बावजूद एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के पक्ष में मतदान किया था। वहीं विधायक शिवराम हेब्बार स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मतदान करने नहीं गए। इसके कारण भाजपा को सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिल सकी। दावा किया जा रहा है कि सोमशेखर और हेब्बार कथित तौर पर पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। हालांकि दोनों ने ही अपने जवाब में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से इनकार किया था।

जानिए कौन हैं दोनों विधायक
एसटी सोमशेखर कर्नाटक की यशवंतपुर सीट से भाजपा के विधायक हैं। शिवराम हेब्बार येल्लापुर सीट से भाजपा विधायक हैं। दोनों विधायक 2019 में 15 अन्य लोगों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद कांग्रेस और जद (एस) की 14 महीने पुरानी गठबंधन सरकार गिर गई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story