मथुरा में भीषण हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही 'ECO' आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 की मौत

Mathura Road Accident
Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार (19 जुलाई) को भीषण हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। एक्सीडेंट में पिता, दो बेटों समेत 6 की दर्दनाक मौत हो गई। दो गंभीर हैं। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
दिल्ली से आगरा जा रही थी कार
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से ईको कार आगरा जा रही थी। कार में 8 लोग सवार थे। मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार तेज रफ्तार दौड़ रही थी। बलदेव थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-140 पर शनिवार तड़के कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह खत्म हो गया।
झपकी आने से हुआ हादसा
रात होने के कारण काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे। चीख-पुकार सुनकर राहगीर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटा। कार सवार सभी को बाहर निकाला। दर्द से तड़प रहे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है।
हादसे में इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचान आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन के रूप में हुई हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुरैना के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस तोमर की भी जान गई है। एक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में धर्मवीर पत्नी सोनी और बेटी पायल शामिल हैं।
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh | On the death of 6 people on the Yamuna Express due to a collision, Mathura SSP Shlok Kumar says, "... At around 3 am, an Eco car was on its way to Delhi from Agra, collided with a vehicle ahead of it, probably because the driver fell asleep. Six… pic.twitter.com/vbcPxCau7H
— ANI (@ANI) July 19, 2025
एसएसपी श्लोक कुमार का बयान
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा-सुबह 3 बजे एक इको कार आगरा से दिल्ली जा रही थी, आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई, शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए... उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक और घटना हुई है। सुबह चार बजे दिल्ली से मध्यप्रदेश जा रही निजी बस पलट गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति सामान्य है।
