ठाणे में बड़ा हादसा: मुंबई लोकल ट्रेन से 10 यात्री गिरे, 4 की दर्दनाक मौत

मुंबई लोकल ट्रेन से 10 यात्री गिरे, 4 की दर्दनाक मौत
X
Thane Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार (9 जून) को बड़ा हादसा हो गया। दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच मुंबई लोकल ट्रेन से 10 यात्री नीचे गिर गए। हादसे में 4 की मौत हो गई।

Thane Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार (9 जून) को बड़ा हादसा हो गया। पुष्षक ट्रेन से 10-12 यात्री नीचे गिर गए। दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुए हादसे में 4 की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है।

दरवाजे पर लटककर कर रहे थे यात्रा
जानकारी के मुताबिक, पुष्पक ट्रेन में बहुत भीड़ थी। भीड़ के कारण यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते देखा जा सकता है। इन यात्रियों को ट्रैक से उठाया गया और प्लेटफॉर्म पर लाया गया। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

दो ट्रेनों के यात्रियों ने एक-दूसरे को टक्कर मारी
सेंट्रल रेलवे के अफसरों ने बताया कि मुंब्रा और दिवा स्टेशनों के बीच डाउन/फास्ट लाइन पर हादसा हुआ। कसारा से आ रही लोकल ट्रेन और सीएसएमटी की ओर जा रही एक अन्य ट्रेन के यात्रियों ने फुटबोर्ड पर यात्रा करते हुए एक-दूसरे को टक्कर मार दी, जिससे कुछ लोग गिर गए। हादसे में कई यात्रियों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच 8 यात्री लोकल ट्रेन से गिर गए, जिनमें से कुछ की जान चली गई। मैं दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। सीएम ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे विभाग राहत कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे के असली कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story