'अंत भला तो सब भला': महाराष्ट्र की 'फडणवीस सरकार' में मंत्री बनने के बाद छगन भुजबल ने कहा; देखें वीडियो

Maharashtra Politics: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता छगन भुजबल ने मंगलवार (20 मई) को महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने राजभवन में भुजबल को शपथ दिलाई। 77 साल के भुजबल ने महाराष्ट्र कैबिनेट में NCP के दिग्गज नेता धनंजय मुंडे की जगह ली है। मंत्री बनने के बाद भुजबल ने कहा-'कहते हैं न- अंत भला तो सब भला।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | NCP leader Chhagan Bhujbal takes oath as a minister in the Maharashtra government at the Raj Bhavan.
— ANI (@ANI) May 20, 2025
Maharashtra CM Devendra Fadnavis, deputy CMs Eknath Shinde and Ajit Pawar also present. pic.twitter.com/hQ1eqtZrPr
अंत अच्छा हो तो सब अच्छा होता है
महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा- कहते हैं न- अंत भला तो सब भला। मैंने अब तक हर जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है। अब भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा। यह सीएम का विशेषाधिकार है।
#WATCH | Mumbai | After taking the oath as Maharashtra minister, NCP leader Chhagan Bhujbal says, "As it is said, 'everything is well if it ends well'. I have handled every responsibility, from the Home Ministry to everything. Whatever responsibility I'll be given, that will be… https://t.co/dykSnv4147 pic.twitter.com/hoVIoFjGrT
— ANI (@ANI) May 20, 2025
मंत्री नहीं बनने से नाराज थे भुजबल
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है। इसमें भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP शामिल हैं। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान भुजबल को मंत्री पद नहीं मिला था। भुजबल ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी भी जताई थी। भुजबल ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि मुख्यमंत्री फडणवीस उन्हें मंत्री बनाने के पक्ष में थे, लेकिन NCP अध्यक्ष अजित पवार ने इस पर कोई फैसला नहीं किया था।
धनंजय मुंडे की ली जगह
अब भुजबल ने महाराष्ट्र कैबिनेट में NCP के दिग्गज नेता धनंजय मुंडे की जगह ली है। मुंडे ने मार्च में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। सूत्रों के अनुसार, CM फडणवीस जल्द भुजबल को विभाग आवंटित करने का फैसला करेंगे।
येवला से विधायक हैं भुजबल
भुजबल वर्तमान में नासिक के येवला से विधायक हैं। भुजबल का कई दशकों लंबा राजनीतिक करियर रहा है। भुजबल राज्य में OBC समुदाय के एक बड़े नेता हैं। भुजबल इससे पहले अलग-अलग सरकारों में उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के पद पर काम कर चुके हैं।
15 दिसंबर को मंत्रिमंडल हुआ था विस्तार
बता दें कि महाराष्ट्र में 15 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। CM और 2 डिप्टी CM समेत यह संख्या 42 हो गई। कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। एक सीट खाली रखी गई है।
