लद्दाख में भीषण हादसा: ड्राइवर ने खाेया कंट्रोल; तेज रफ्तार बस सीधे खाई में गिरी; मौत और चीख-पुकार

Road Accident
X

Road Accident

Road Accident: लद्दाख में बुधवार (16 जुलाई) को भीषण हादसा हो गया। कारगिल में तेज रफ्तार मिनी बस खाई में गिर गई। 2 यात्रियों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हैं।

Road Accident: लद्दाख में बुधवार (16 जुलाई) को भीषण हादसा हो गया। कारगिल में तेज रफ्तार दौड़ रही मिनी बस के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में सवार 17 में से 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन चालक सुरक्षित बच गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्सीडेंट गुमरी के पास हुआ।

द्रास जा रही बस
जानकारी के मुताबिक, 17 सवारियों को लेकर मिनी बस द्रास की ओर जा रही थी। गुमरी के पास बुधवार सुबह बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। 8 का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

अप्रैल में 6 की हुई थी मौत
लद्दाख में कई हादसे हो चुके हैं। 22 अप्रैल 2025 को लेह से पूर्वी लद्दाख जा रही बस 200 मीटर गहरी खाई गिरी थी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। 22 लोग घायल हुए थे। लद्दाख के कारगिल में 14 जनवरी को भीषण हादसा हुआ था। कटपाकासी शिलिकचे में स्कॉर्पियो और एक वाहन में टक्कर हो गई थी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। दो घायल हुए थे।

डोडा और पिथौरागढ़ में 13 की मौत
मंगलवार को दो बड़े हादसे हुए थे। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरी जीप गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हुई थी। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जीप में 13 लोग सवार थे। इधर जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा हुआ था। सड़क पर दौड़ रही मिनी बस खाई में गिर गई थी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। 17 घायल हुए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story