वंदे मातरम् पर नया बवाल: राष्ट्रीय गीत पर सियासी संग्राम- बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने | देखिए आज रात 7:55 बजे 'चर्चा' में बड़ी बहस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को इसे भारत की शाश्वत संकल्पना बताते हुए 1937 की घटना का उल्लेख किया, जब वंदे मातरम के कुछ हिस्सों को हटाया गया। उन्होंने कहा,
“वंदे मातरम के टुकड़े किए गए, जिसने देश के विभाजन के बीज भी बो दिए।”
बिना किसी का नाम लिए मोदी ने संकेत दिया कि विभाजनकारी सोच आज भी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में वंदे मातरम ने पूरे देश को ऊर्जा और एकता दी थी।
इस पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जवाब दिया। खरगे ने अपने पोस्ट में बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा- “RSS और BJP के दफ्तरों में कभी वंदे मातरम् या जन गण मन नहीं गाया गया। वे ‘नमस्ते सदा वत्सले’ गाते हैं, जो राष्ट्र नहीं, संगठन की स्तुति है।”
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने औपचारिक रूप से वंदे मातरम् को राष्ट्रीय गीत के रूप में मान्यता दी थी और इसे ‘विविधता में एकता’ का प्रतीक बताया।

आज रात inh के चर्चित कार्यक्रम ‘चर्चा’ में इसी विवाद को उठाया जाएगा। प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ इस खास पेशकश में विशेषज्ञ और राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- डॉ. चिंतामणि मालवीय (विधायक एवं पूर्व सांसद, भाजपा)
- शैलेश नितिन त्रिवेदी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)
- डॉ. अलकेश चतुर्वेदी (इतिहासकार)
- राहुल देव (वरिष्ठ पत्रकार)
चर्चा का सबसे अहम सवाल-
वंदे मातरम् के 50 साल पर ये कैसा बवाल?
क्या सच है, क्या झूठ?
क्या कहते हैं-
विशेषज्ञ और राजनीतिक प्रतिनिधि
देखिए आज रात 7:55 बजे सिर्फ inh पर
आप यह चर्चा यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।
