केरल में कांग्रेस MLA का इस्तीफा: राहुल ममकूटथिल पर हनी भास्करन और मॉडल रिनी जॉर्ज के गंभीर आरोप; जानें क्या कहा?

कांग्रेस MLA राहुल ममकूटथिल का इस्तीफा, हनी भास्करन और रिनी जॉर्ज ने लगाए आरोप
X

कांग्रेस MLA राहुल ममकूटथिल का इस्तीफा, हनी भास्करन और रिनी जॉर्ज ने लगाए आरोप 

केरल कांग्रेस में घमासान, MLA राहुल ममकूटथिल का इस्तीफा। हनी भास्करन और मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने लगाए थे गंभीर आरोप; पढ़ें पूरी खबर

Kerala Congress MLA resigns: केरल में कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल ने गुरुवार, 21 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेखिका हनी भास्करन और मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने उन पर उन पर अश्लील आचरण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटनाक्रम को लेकर राज्य की सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन के खिलाफ भी विरोध जताया।

वी.डी. सतीसन अनुचित संदेश भेजने और अश्लील आचरण में युवतियों के लिप्त होने की बात कहते हुए गहन जांच का आश्वासन दिया था। साथ ही कहा था कि आरोप गंभीर हैं, इसलिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। पार्टी के पास कोई शिकायत नहीं है।

महिला कांग्रेस नेत्री बिंदु कृष्णा ने कहा, महिला कांग्रेस ने पार्टी को अपना रुख़ बता दिया है। पार्टी को जवाब देना है और पार्टी उचित फ़ैसला लेगी। मुझे राहुल ममकूटाथिल के ख़िलाफ़ पहले कोई शिकायत नहीं मिली है। किसी भी लड़की को ऐसा अनुभव नहीं होना चाहिए। किसी भी लड़की को साइबरस्पेस में भी अप्रिय अनुभव नहीं सहना चाहिए।

मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने क्या कहा?

  • हनी भास्करन ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा-राहुल ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मैसेज कर अश्लील हरकत की है। शुरुआत में तो यात्रा के बारे में लिखा, लेकिन बाद में वह लगातार कई मैसेज किए। मुझे जब एहसास हुआ कि उनका रुकने का इरादा नहीं है, तो संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया। बाद में कार्यकर्ताओं से पता चला कि विधायक ने उनके बारे में बुरा-भला कहा है।
  • हनी भास्करन ने ये आरोप अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज द्वारा कांग्रेस विधायक पर कई बार आपत्तिजनक संदेश भेजने और होटल बुलाने के आरोपों के कुछ समय बाद लगे हैं। जॉर्ज ने पार्टी में शिकायत करने पर बात कही तो वह चुनौती देने लगे।
  • मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने पार्टी नेतृत्व को घटना की शिकायत भी की थी। साथ ही दावा किया कि कई नेताओं की पत्नियों और बेटियों को भी विधायक के इन हरकतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने पूछा ये नेता जो अपने परिवार की महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकते, वे किस महिला की रक्षा करेंगे?
  • मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बावजूद, विधायक को पार्टी के भीतर अवसर मिलते रहे। सोशल मीडिया पर अन्य महिलाओं द्वारा इसी तरह के आरोप देखने के बाद बोलने का फैसला किया, जिनमें से कई चुप रहीं।
  • मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने कहा, मैंने बोलने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मैंने हाल ही में सोशल मीडिया पर देखा कि कई महिलाओं को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इनमें से कोई भी महिला इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोल रही है। इसलिए मैंने सभी के लिए बोलने का सोचा।
  • फ़िलहाल, अभिनेत्री और मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बुधवार को इन आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूट्टाथिल के कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और उनके इस्तीफे की मांग की।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story