शक्ति योजना: महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात; कर्नाटक में कांग्रेस ने पूरा किया चुनावी वादा

शक्ति योजना: कर्नाटक में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात
Free Bus Travel in Karnataka : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा (शक्ति योजना) शुरू की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आज (सोमवार, 14 जुलाई) को बेंगलुरु में महिलाओं के साथ बस यात्रा कर योजना का शुभारंभ किया। फ्री बस सेवा से कामकाजी महिलाओं को बड़ी राहत की उम्मीद है। महिला रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बस यात्रा के महिलाओं से संवाद भी किया। कुमारकृपा रोड स्थित विंडसर सर्कल के पास एक महिला यात्री को 500 करोड़ का टिकट सौंपा। महिला यात्रियों ने इस दौरान आभार स्वरूप उन्हें उपहार दिया।
#WATCH | Bengaluru | Karnataka CM Siddaramaiah and Dy CM DK Shivakumar handed over bus tickets to women under the Shakti Scheme, a free bus travel initiative for women in Karnataka, earlier today. They distributed the 500th crore ticket to a woman passenger near Windsor Circle on… pic.twitter.com/CjqKGtjyG1
— ANI (@ANI) July 14, 2025
क्या है शक्ति योजना?
शक्ति योजना कर्नाटक सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रातिकारी कदम माना जा रहा है। इसके तहत राज्य की सभी महिला निवासियों को राज्य परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में बिल्कुल मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
शक्ति योजना की प्रमुख विशेषताएं
- लाभार्थी: राज्य की सभी महिलाएं
- वाहन: KSRTC और BMTC की सामान्य बस सेवाएं
- रूट: राज्य के अंदर सभी ग्रामीण व शहरी मार्ग
- लक्ष्य: यात्रा खर्च कम कर महिलाओं की आज़ादी और भागीदारी बढ़ाना
शक्ति योजना: सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव
- महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा आर्थिक राहत देने के साथ उनकी शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाएं भी आसान बनाएगी। वहीं राज्य की आधी आबादी में कांग्रेस की लोक्रपियता बढ़ेगी।
- कांग्रेस कर्नाटक की शक्ति योजना का जिक्र कर दूसरे चुनावी राज्यों में महिला वोटर्स को लुभाएगी। महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।
क्या बोले CM सिद्धारमैया?
बेंगलुरु के विंडसर सर्कल में महिलाओं ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को फूल, उपहार और धन्यवाद संदेश दिए। CM सिद्धारमैया ने कहा, शक्ति योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा की ओर ले जाने वाला प्रयास है।
