JNU Election 2025 Result: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट यूनाइटेड की ऐतिहासिक जीत, सभी 4 पदों पर लहराया परचम

Left won at all 4 Posts in JNU Elections
X

जेएनयू चुनाव 2025 में लेफ्ट की ऐतिहासिक जीत।

JNU Election Result: जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव का रिजल्‍ट सामने आ चुका है। लेफ्ट यूनाइटेड ने सभी 4 पदों पर जीत हासिल कर इतिहास रचा है। अध्यक्ष पद पर लेफ्ट गठबंधन की अदिति मिश्रा ने जीत हासिल की।

JNU Election 2025 Result: JNU छात्रसंघ चुनाव का रिजल्‍ट सामने आ चुका है। मतगणना के बाद लेफ्ट यूनाइटेड ने सभी 4 पदों (अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव) पर लेफ्ट ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। लेफ्ट गठबंधन की अदिति मिश्रा ने अध्यक्ष पद के तहत 1,861 वोटों के साथ शीर्ष पद हासिल किया। उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका ने 2,966 वोट हासिल करके लेफ्ट को निर्णायक जीत दिलाई। महासचिव पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। महासचिव पद के लिए लेफ्ट के सुनील यादव ने 1,915 वोटों के साथ जीत हासिल की। दानिश अली ने संयुक्त सचिव पद पर 1,991 वोटों के साथ जीत हासिल कर वामपंथियों की जीत को और मजबूत किया।

लेफ्ट यूनिटी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव 2025 में एक बार फिर जीत हासिल की है। वहीं एबीवीपी के चारों प्रमुख पदों के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव जीतने के बाद लेफ्ट यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं और छात्रों में खुशी का माहौल है।

अध्यक्ष बनीं अदिति मिश्रा

अदिति मिश्रा ने प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की। लेफ्ट गठबंधन की अदिति मिश्रा ने 1,861 वोटों के साथ शीर्ष पद हासिल किया। उन्होंने एबीवीपी के विकास पटेल को हराया, जिन्हें 1,447 वोट मिले थे।

के. गोपिका ने उपाध्यक्ष पद पर लहराया परचम

उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका ने 2,966 वोट हासिल करके लेफ्ट को निर्णायक जीत दिलाई। वहीं एबीवीपी की तान्या कुमारी 1,730 वोटों के साथ पीछे रहीं।

महासचिव पद पर सुनील यादव की जीत

महासचिव पद पर कांटे की टक्कर जेखने को मिली। लेफ्ट के सुनील यादव ने 1,915 वोटों के साथ जीत हासिल की। वहीं उन्होंने एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें 1,841 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद जीते दानिश अली

दानिश अली ने संयुक्त सचिव पद पर 1,991 वोटों के साथ जीत हासिल कर वामपंथियों की जीत को और मजबूत किया। उन्होंने एबीवीपी के अनुज दमारा को हराया, जिन्हें 1,762 वोट मिले।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story