जलपाईगुड़ी में BJP नेताओं पर हमला: सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल, सिलीगुड़ी विधायक भी जख्मी

Jalpaiguri attack
X
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में BJP नेताओं पर हमला, सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष घायल। बाढ़ राहत वितरण के दौरान भड़की हिंसा।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा इलाके में आज यानि सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बाढ़ राहत सामग्री बांटने पहुंचे BJP नेताओं पर अचानक हमला हो गया। इस दौरान मालदा नॉर्थ से सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर पत्थर लगने से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना तब हुई जब BJP का एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहा था। अचानक कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस हमले में सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष भी घायल हो गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। BJP ने आरोप लगाया है कि यह हमला सत्तारूढ़ TMC की शह पर हुआ, जबकि TMC ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राहत वितरण के दौरान किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। राज्य में पहले से जारी राजनीतिक हिंसा के बीच यह घटना एक बार फिर सियासत को गर्मा गई है। बता दें कि अगले साल 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story