International Yoga Day 2025: PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीतारमण, CM योगी, मोहन सहित किसने-कहां किया योग, देखिए वीडियो

International Yoga Day LIVE Updates
X

International Yoga Day LIVE Updates

भारत सहित दुनियाभर में '11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' शनिवार (21 जून) को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 191 देशों के 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम हो रहे हैं। योग दिवस (Yoga Day) पर ताजा अपडेट्स के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें।

International Yoga Day 2025 LIVE: भारत सहित दुनियाभर में '11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' शनिवार (21 जून) को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 191 देशों के 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों के साथ योग किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, CM योगी आदित्यनाथ, सीएम मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने भी योग किया। योग दिवस (Yoga Day) पर ताजा अपडेट्स के लिए haribhoomi.com पर विजिट करें।

आइए हम योग को एक जन आंदोलन बनाएं
PM मोदी ने कहा-योग का मतलब होता है, जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। आज जब दुनिया में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है। पीएम मोदी बोले-आज मैं योग दिवस पर ओबेसिटी की तरफ सभी का ध्यान दिलाना चाहूंगा। बढ़ती ओबेसिटी दुनिया के लिए चैलेंज है। मैंने मन की बात में भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी। मैंने अपने खानपान में 10 फीसदी ऑयल कम करने का प्रस्ताव रखा था। आइए हम योग को एक जन आंदोलन बनाएं। जो विश्व को शांति स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। जहां व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करें और जीवन में संतुलन पाएं। जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने।

योग आपसी जुड़ाव का एहसास कराता है
PM मोदी ने कहा- योग हमें आपसी जुड़ाव का एहसास कराता है। हमें दुनिया से एकात्मता की ओर ले जाता है। सिखाता है कि हम अकेले अस्तित्व में नहीं हैं, हम प्रकृति का हिस्सा हैं। इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग’। यह थीम एक गहरी सच्चाई को दर्शाती है।

Live Updates

  • 21 Jun 2025 7:45 AM

    योग हमें शांति की दिशा देता 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-दुर्भाग्य से, आज पूरा विश्व तनाव, अशांति से गुजर रहा है और कई क्षेत्रों में अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे समय में योग हमें शांति की दिशा देता है। योग वह पॉज़ बटन है जिसकी मानवता को सांस लेने, संतुलन बनाने और फिर से संपूर्ण बनने के लिए आवश्यकता है।


  • 21 Jun 2025 7:43 AM

    योग सभी का है, सभी के लिए है
    PM मोदी ने कहा-मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूँ कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल लिपि में योग शास्त्रों का अध्ययन करते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग का अभ्यास करते हैं। युवा साथी गांवों में योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं। नौसेना के इन सभी जहाजों पर एक उत्कृष्ट योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चाहे वह ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटी हो, या समुद्र का विस्तार हो-हर जगह से एक ही संदेश आता है। योग सभी के लिए है, सीमाओं से परे है। सभी के लिए है। 


  • 21 Jun 2025 7:42 AM

    PM मोदी बोले-मनुष्य की भलाई उस मिट्टी की सेहत पर निर्भर है जिसमें हमारा भोजन उगता है, उन नदियों पर निर्भर है जो हमें पानी देती हैं, उन जानवरों पर जो हमारे इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, और उन पेड़ों-पौधों पर जो हमें पोषण देते हैं।


  • 21 Jun 2025 7:36 AM

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया।



  • 21 Jun 2025 7:31 AM

    11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया।


  • 21 Jun 2025 7:30 AM

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।


  • 21 Jun 2025 7:29 AM

    भारत में 1 लाख से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम 
    बता दें कि 11वें योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है। कार्यक्रम देशभर के 1 लाख से ज्यादा स्थानों पर आयोजित होने वाले ‘योग संगम’ से जुड़ा होगा। 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story