Yoga Day 2025: विशाखापट्टनम में PM मोदी बोले-'दुनिया में बढ़ रहा तनाव, योग शांति का रास्ता'

PM Modi Yoga Day speech
PM Modi Yoga Day speech: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (21 जून) को विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) में 3 लाख लोगों के साथ योग किया। PM मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा-जुड़ना ही योग का सीधा सादा अर्थ होता है। यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। दुर्भाग्य से पूरी दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। आइए हम योग को एक जन आंदोलन बनाएं। जो विश्व को शांति स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए।
#WATCH विशाखापट्टनम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विशाखापट्टनम शहर प्रकृति और प्रगति दोनों की संगम स्थली है...योगांद्रा अभियान से 2 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। लोगों की भागीदारी की यही भावना विकसित भारत का मुख्य आधार है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
(सोर्स - ANI/DD) pic.twitter.com/juXVqRmZm7
योग ने विश्व का जोड़ा है
PM मोदी ने सबसे पहले देश और दुनिया के सभी लोगों को इंटरनेशनल योग डे की शुभकामनाएं दीं। PM मोदी ने कहा-आज 11वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एकसाथ योग कर रहा है। योग का सीधा सादा अर्थ होता है जुड़ना और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व का जोड़ा है।
#WATCH विशाखापट्टनम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ… pic.twitter.com/DseZ7Ndbfh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा
PM मोदी ने कहा-योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल में योग शास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलिंपियाड में भाग लेते हैं।
योग से शांति की दिशा मिलती है
PM मोदी ने कहा-आज पूरी दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। योग उस 'पॉज बटन' की तरह है जिसकी इंसानियत को जरूरत है- ताकि हम रुक सकें, सांस ले सकें, संतुलन बना सकें और फिर से खुद को पूर्ण महसूस कर सकें। मैं विश्व समुदाय से एक आग्रह करूंगा कि जहां योग सिर्फ पर्सनल प्रैक्टिस न रहे बल्कि ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बने। योग को लोकनीति का हिस्सा बनाएं।
'मी टु वी' का भाव भारत की आत्मा का साथ है
PM मोदी ने कहा-जब जनता लक्ष्य को थाम लेती है तो उस लक्ष्य की प्राप्ति से हमें कोई रोक नहीं पाता। आपके प्रयास यहां इस आयोजन में नजर आ रहे हैं। साथियों मी टु वी का भाव भारत की आत्मा का साथ है। जब व्यक्ति अपने हित से ऊपर उठकर समाज की सोचता है तभी पूरी मानवता का हित होता है। भारत की संस्कृति हमें सर्वे भवंतु सुखन: रही है।
मैंने 10% ऑयल कम करने का प्रस्ताव रखा था
PM मोदी ने कहामैं योग दिवस पर ओबेसिटी की तरफ सभी का ध्यान दिलाना चाहूंगा। बढ़ती ओबेसिटी दुनिया के लिए चैलेंज है। मैंने मन की बात में भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी। मैंने अपने खानपान में 10 फीसदी ऑयल कम करने का प्रस्ताव रखा था। आइए हम योग को एक जन आंदोलन बनाएं। जो विश्व को शांति स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। जहां व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करें और जीवन में संतुलन पाएं।
#WATCH विशाखापट्टनम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के… pic.twitter.com/ddvUhNprh3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
हम प्रकृति का हिस्सा हैं
PM मोदी बोले-इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है 'एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग'। यह थीम एक गहरी सच्चाई को दर्शाती है। धरती पर मौजूद हर चीज का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। मनुष्य की भलाई उस मिट्टी की सेहत पर निर्भर है जिसमें हमारा भोजन उगता है, उन नदियों पर निर्भर है जो हमें पानी देती हैं, उन जानवरों पर जो हमारे इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, और उन पेड़ों-पौधों पर जो हमें पोषण देते हैं। योग हमें इस आपसी जुड़ाव का एहसास कराता है, हमें दुनिया से एकात्मता की ओर ले जाता है और सिखाता है कि हम अकेले अस्तित्व में नहीं हैं, हम प्रकृति का हिस्सा हैं।
#WATCH विशाखापट्टनम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा… pic.twitter.com/KD0GfYeTbO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
योग सभी का है और सभी के लिए
पीएम मोदी ने कहा-चाहे ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या एवरेस्ट की चोटियां या समुंदर का विस्तार हो एक ही संदेश आता है कि योग सभी का है और सभी के लिए है। PM मोदी ने कहा-वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा तो कम से कम समय में 175 देश हमारे प्रस्ताव के साथ खड़े हुए। ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन नहीं था। बल्कि मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था।