Indian Railways Fare Hike 2025: आज से बढ़ा रेल किराया, जानें किस क्लास में कितना देना होगा ज्यादा पैसा

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को झटका देते हुए आज यानी 26 दिसंबर 2025 से यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है।
Indian Railways Fare Hike 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को झटका देते हुए आज यानी 26 दिसंबर 2025 से यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है। यह इस साल की दूसरी किराया बढ़ोतरी है, इससे पहले जुलाई 2025 में भी रेल किराए में संशोधन किया गया था। रेलवे मंत्रालय के मुताबिक यह फैसला यात्रियों की सुविधा और रेलवे की आर्थिक स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लिया गया है।
क्यों बढ़ाया गया रेल किराया?
रेलवे मंत्रालय ने बताया कि Fare Rationalisation का उद्देश्य बढ़ती ऑपरेशनल लागत को संभालना है, ताकि भविष्य में भी यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती यात्रा सुविधा मिलती रहे।
किन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा असर?
- सबअर्बन ट्रेन सेवाओं के किराए में कोई बदलाव नहीं।
- सीजन टिकट (सबअर्बन और नॉन-सबअर्बन) पर कोई असर नहीं।
- सेकंड क्लास ऑर्डिनरी में 215 किमी तक की यात्रा पर किराया पहले जैसा ही रहेगा।
सेकंड क्लास यात्रियों को कितना देना होगा ज्यादा?
215 किमी से ज्यादा दूरी के लिए सेकंड क्लास ऑर्डिनरी किराया स्लैब के हिसाब से बढ़ेगा:
- 216–750 किमी: ₹5 ज्यादा
- 751–1,250 किमी: ₹10 ज्यादा
- 1,251–1,750 किमी: ₹15 ज्यादा
- 1,751–2,250 किमी: ₹20 ज्यादा
स्लीपर और फर्स्ट क्लास (ऑर्डिनरी)
स्लीपर क्लास ऑर्डिनरी और फर्स्ट क्लास ऑर्डिनरी- इन दोनों श्रेणियों में 1 पैसा प्रति किमी की दर से किराया बढ़ाया गया है, जिसे रेलवे ने मध्यम और क्रमिक बढ़ोतरी बताया है।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-AC और AC सभी क्लासों में किराया 2 पैसे प्रति किमी बढ़ेगा। उदाहरण के तौर पर, 500 किमी की यात्रा पर यात्रियों को केवल ₹10 ज्यादा देने होंगे।
किन ट्रेनों पर लागू होगा नया किराया?
यह बढ़ोतरी इन प्रमुख ट्रेनों पर लागू होगी:
- Rajdhani
- Shatabdi
- Duronto
- Vande Bharat
- Tejas
- Gatimaan
- Humsafar
- Amrit Bharat
- Garib Rath
- Antyodaya
- Jan Shatabdi
- Yuva Express
- Namo Bharat Rapid Rail
नया किराया कब से लागू?
रेलवे ने साफ किया है कि नया किराया केवल उन्हीं टिकटों पर लागू होगा जो 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए जाएंगे। इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर, यात्रा की तारीख चाहे जो भी हो, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
रेलवे की यात्रियों को assurance
भारतीय रेलवे ने कहा है कि सभी स्टेशनों पर फेयर चार्ट अपडेट किए जाएंगे और यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा देने की प्रतिबद्धता जारी रहेगी।
