Weather Report: झारखंड, बिहार सहित 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UP, MP और CG में गर्मी से रहेगी राहत

झारखंड, बिहार सहित 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UP, MP और CG में गर्मी से  रहेगी राहत
X
Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम मंगलवार (20 मई) को कैसा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड, बिहार, गोवा, कर्नाटक सहित 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम मंगलवार (20 मई) को कैसा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड, बिहार, गोवा, कर्नाटक सहित 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित 11 प्रदेशों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। हरियाणा, राजस्थान समेत 4 राज्यों में हीटवेव चल सकती है। दिल्ली में दिन में कड़ी धूप रहेगी। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर रहेंगे। शाम को आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

आज इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को झारखंड, बिहार, गोवा, असम, मेघालय, सिक्किम, कोंकण, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, विदर्भ, ओडिशा और बंगाल में आंधी-बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं। राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी। लू भी चल सकती है।

कल ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बुधवार (21 मई) को केरल, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, बिहार, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, सिक्किम में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली में मंगलवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। दिन में धूप खिलने और तापमान में वृद्धि होगी। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर नजर आएंगे। शाम होते ही मौसम बदलने लगेगा। तेज हवाओं से फिर एक बार लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। इस दौरान दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से कम ही बना हुआ है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

झारखंड और पंजाब का मौसम
झारखंड के देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिले में में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मंगलवार (20 मई) मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन पंजाब में न बारिश और न ही तेज हवा चलने का कोई अलर्ट है।

यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या सहित 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ-बाराबंकी समेत 5 जिलों में बारिश हो रही है। पीलीभीत में देर रात बारिश के साथ ओले गिरे। लखीमपुर बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग का कहना है-पूरे यूपी में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ओले भी गिरने की संभावना है।

एमपी के इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

हरियाणा में गर्मी
हरियाणा में 20 और 21 मई के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लू चलेंगी। मौसम विभाग ने लू को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए फतेहाबाद के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।

बिहार के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी सहित 38 जिलों में आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। बीते 24 घंटे में मधेपुरा, भागलपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई है। भागलपुर में ओले भी गिरे हैं।

राजस्थान में भीषण गर्मी
राजस्थान में भीषण गर्मी है। चूरू, बीकानेर, गंगानगर और टोंक में लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन बीकानेर संभाग में तेज गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उदयपुर, कोटा संभाग में अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। राजस्थान के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

CG में होगी बारिश
छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, मोहला–मानपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बलरामपुर, बस्तर सहित 20 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 4 दिन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story