Weather Report: कहां चलेगी आंधी और कहां बरसेगा पानी, जानिए अपने प्रदेश के मौसम का हाल...

rajasthan Weather Report
X

राजस्थान मौसम का हाल।

Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम शुक्रवार (23 मई) को कैसा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सहित 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम शुक्रवार (23 मई) को कैसा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सहित 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा सहित कुछ राज्यों में भीषण गर्मी रहेगी। लू चलने के आसार हैं। जम्मू में गर्मी से लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री के ऊपर है। हिमाचल में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा है आज का मौसम?...

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने शुक्रवार(23 मई) को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि हो सकती है। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी।

एमपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम सहित 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है।

दिल्ली में आज और कल बारिश के आसार
दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कल यानी शनिवार को आकाशीय बिजली कड़कने के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवाएं 50 किमी को स्पीड से चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हरियाणा में येलो-ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा के 6 जिलों में हीटवेव का चलने का ऑरेंज अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में आज भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा के जींद, रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ के अलावा प्रदेश के 6 जिलों मे आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश
राजस्थान के जयपुर, कोटा सहित 19 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की संभावना जताई है। 16 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है। गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में अंधड़-बारिश के साथ ओले गिरे। यहां मकान की दीवार गिर गई। हादसे में महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ के तेज बारिश और अंधड़ चलने का यलो अलर्ट है। प्रदेश में 25 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के चलते औसतन तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 20 जिलों के कुछ स्थानों पर, 6 जिलों के अनेक स्थानों पर और 7 जिलों के अधिकांश जगहों पर बारिश हो सकती है।

यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा सहित 61 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 30 मई तक इसी तरह रुक रुककर बारिश, आंधी चल सकती है।

बिहार के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के 23 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज और 17 यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। बेगूसराय में सुबह-सुबह बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 25 मई तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story