Weather Report: आपके प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी या होगी बारिश? एक क्लिक में जानिए आज का मौसम

आपके प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी या होगी बारिश? एक क्लिक में जानिए आज का मौसम
X
भारत (India) में आज का मौसम (बुधवार, 11 जून) को कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित 10 राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना सहित 10 प्रदेशों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम (बुधवार, 11 जून) को कैसा रहेगा। कहीं गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई प्रदेशों में आंधी चल रही है। बारिश भी हो रही है। भारतीस मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित 10 राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना सहित 10 प्रदेशों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं किस राज्य में क्या कहती है मौसम की रिपोर्ट....।

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में लू भी चल सकती है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

एमपी के इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में सूरज के तेवर तीखे हैं। 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। नौगांव में सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हीट वेव यानी, लू चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी। दूसरी ओर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में आंधी-बारिश होने का अलर्ट है।

यूपी के 17 जिलों में लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी है। झांसी में तापमान सबसे ज्यादा 45.2°C है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूर्वांचल में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनें, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करें।

राजस्थान में गर्मी
राजस्थान में भीषण गर्मी है। 14 जून तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। बुधवार को दो जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट है। 2 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट है। मंगलवार को जयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी समेत 12 शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। कोटा, भीलवाड़ा में इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। कोटा में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार (11 जून) भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रात का तापमान भी 29 डिग्री के आसपास रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

CG में गरज चमक के बौछारें पड़ने की उम्मीद
छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं अंधड़ चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले चार दिनों तक प्रदेश के औसतन तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story