Weather Report: केरल, कर्नाटक सहित 5 राज्यों में पहुंचा मॉनसून; आज इन प्रदेशों में झमाझम बारिश का अलर्ट

केरल, कर्नाटक सहित 5 राज्यों में पहुंचा मॉनसून; आज इन प्रदेशों में झमाझम बारिश का अलर्ट
X
भारत (India) में आज का मौसम (सोमवार, 26 मई) को कैसा रहेगा। केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर करने हुए मॉनसून गोवा और महाराष्ट्र पहुंचा। IMD ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम (सोमवार, 26 मई) को कैसा रहेगा। मॉनसून की धमाकेदार एंट्री होते ही झमाझम हो रही है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर करने हुए मॉनसून गोवा और महाराष्ट्र पहुंचा। केरल में भारी बारिश हो रही है। 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। पुणे में बादल फटने से कई नदी-नाले उफान पर हैं। बारामती और इंदापुर में बाढ़ जैसी स्थिति है। गाड़ियां बह गईं, ट्रैक्टर पानी में डूब गया। NDRF की टीमें तैनात हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (26 मई) को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

एमपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। सोमवार को इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना सहित 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक आंधी की रफ्तार हो सकती है।

यूपी के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर, चित्रकूट, मेरठ, देवरिया सहित सोमवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। नौतपा के पहले दिन 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई। गाजियाबाद में आंधी-बारिश से ACP ऑफिस की छत गिर गई। मलबे में दबने से दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई।

बिहार के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के दरभंगा, भागलपुर, गया, नवादा, मुजफ्फरपुर समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। इन जिलों में 40 किमी रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। पटना में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।प्रदेश में 31 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

पुणे में बादल फटा
महाराष्ट्र में रविवार को 35 साल बाद तय समय से पहले मानसून पहुंचा। पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश शुरू हुई है। रविवार को पुणे जिले में तेज बारिश हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फटा। कई नदी-नाले उफान पर आ गए। गाड़ियां बह गईं। इंदापुर के 70 गांवों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया था।

केरल में भारी बारिश जारी
केरल में भारी बारिश जारी है। त्रिशूर में चलती ट्रेन पर पेड़ गिर गया। कोझिकोड में स्कूटर चलाते समय एक व्यक्ति पर पेड़ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। कोडंचेरी में भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

दिल्ली में बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा 30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी। गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा में बादल रहेंगे। गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को इन दोनों शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में बीते दिनों हुई बारिश और आंधी-तूफान के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है। बीते रविवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 से नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मई को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में तेज आंधी और तूफान के साथ बिजली गिर सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story