Weather Report: 25 राज्यों में मानसून; MP, UP से दिल्ली तक बरसेगा पानी, आपके प्रदेश में कैसा है मौसम? जानिए

उत्तराखंड में बादल फटे, चारधाम यात्रा स्थगित, हरियाणा हिमाचल समेत 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Weather Report: देश (India) में आज का मौसम(शुक्रवार, 20 जून) को कैसा रहेगा। मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड सहित 25 राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। घरों-दुकानों में पानी भर गया है। यूपी और MP में भी पानी बरस रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ओडिशा, असम समेत 21 प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन में मानसून की दिल्ली और हरियाणा में एंट्री होने की उम्मीद है। किस प्रदेश में कैसा है 'आज का मौसम'? आइए देखें IMD की रिपोर्ट....।
#WATCH सीतापुर (उत्तर प्रदेश): सीतापुर शहर में तेज़ बारिश हुई। pic.twitter.com/DI3DVVGyuK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2025
इन राज्यों में पहुंचा मानसून
भारत में मानसून (Monsoon) की एंट्री 24 मई को हुई। सबसे पहले मानसून ने केरल में दस्तक दी। फिर कर्नाटक पहुंचे। तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और अब उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच गया है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।
#WATCH चंडीगढ़ में तेज बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। pic.twitter.com/nDNXipw317
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025
आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार (20 जून) को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
एमपी के इन जिलों में बारिश
मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश हो रही है। नीमच में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।
राजस्थान के इन जिलों में बारिश
राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, पाली और जोधपुर में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
CG में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने तीन जिलों सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, कोरिया, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में बारिश का यलो अलर्ट है। रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यूपी के 36 जिलों में बारिश
यूपी में मानसूनी बारिश हो रही है। शुक्रवार को लखनऊ-सीतापुर, अमेठी सहित 20 शहरों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 53 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है।
बिहार और झारखंड का मौसम
बिहार के में मानसून पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को नवादा, जमुई, जहानाबाद, शेखपुरा, किशनगंज, नालंदा, अरवल सहित 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
महाराष्ट्र में भरी बारिश
महाराष्ट्र में गुरुवार को भारी बारिश हुई। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
दिल्ली, हरियाणा में मानसून की एंट्री 22-23 जून तक हो सकती है। शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवा भी चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 24 जून को तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
