Weather Report: सिक्किम, असम सहित इन राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से तबाही, बाकी प्रदेशों में कैसा है मौसम? जानिए

सिक्किम, असम सहित इन राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से तबाही, बाकी प्रदेशों में कैसा है मौसम? जानिए
X
Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम (सोमवार, 2 जून) को कैसा रहेगा। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आसमान से आफत बरस रही है। भारी बारिश से बाढ़ आ गई। लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से कई लोगों की मौत हो गई।

Weather Report: भारत (India) में आज का मौसम (सोमवार, 2 जून) को कैसा रहेगा। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आसमान से आफत बरस रही है। कुदरत के कहर से हाहाकार मची है। भारी बारिश से बाढ़ आ गई। लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से कई लोगों की मौत हो गई। भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स राहत-बचाव के लिए तैनात है। असम में 3 लाख और त्रिपुरा में 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सिक्किम में एक हजार से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार (2 जून) को राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित 26 से ज्यादा प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार (2 जून) को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, गोवा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और महाराष्ट्र में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में पहुंचा मॉनसून
भारत में मॉनसून (Monsoon) की एंट्री 24 मई को हुई। सबसे पहले मॉनसून ने केरल में दस्तक दी। अब तक मॉनसून केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में पहुंच गया है। अनुमान है कि मॉनसून मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में जल्द पहुंचेंगे।

इन राज्यों में कुदरत का कहर
असम के 19 जिलों में भारी बारिश से 764 गांवों में बाढ़ आ गई है। प्रदेश के 3.6 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। त्रिपुरा में भी कुदरत ने कहर बरपा दिया। 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मणिपुर में बाढ़ में 1500 से ज्यादा लोग फंस गए। सेना, असम राइफल्स और फायर सर्विस ने सभी को सुरक्षित बचाया। सेना ने नावों और पीठ पर उठाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

1000 से ज्यादा पर्यटक फंसे
पूर्वी सिक्किम में नीमचेन प्रेमलखा के पास भूस्खलन हुआ है। सड़क संपर्क बाधित होने की वजह से लाचेन में 112 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं। मंगन SP ने बताया कि लैंडस्लाइड, पुल ढहने और तीस्ता नदी के उफान के कारण पर्यटकों को नहीं निकाला जा सका है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली में 2 जून से लेकर 5 जून तक यानी 4 दिन आंधी के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद में आंधी और बारिश के साथ तेज धूल भरी हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में मौसम की बात करें, तो बीते रविवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते हरियाणा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। बता दें कि बीते रविवार (1 जून) को सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज भी हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो 2 जून को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की 25 से 50 फीसदी संभावना है।

एमपी में ऐसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में मॉनसून की एंट्री 10 जून के बाद हो सकती है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़ सहित 35 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

छत्तीसगढ़, राजस्थान और बिहार का मौसम
छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका है। बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story