मानसून की भारत में एंट्री: केरल, कर्नाटक सहित 20 से ज्यादा राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Monsoon 2025: भारत में मानसून (Monsoon) की एंट्री हो गई है। शनिवार (24 मई) को मानसून (Monsoon) केरल पहुंचा। आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत में प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 साल में पहली बार मानसून (Monsoon) इतनी जल्दी आया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल, कर्नाटक सहित 20 से ज्यादा राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी है।
Southwest Monsoon has set in over Kerala today, the 24th May, 2025, against the normal date of 1st June. Thus, southwest monsoon has set in over Kerala 8 days before the normal date: IMD pic.twitter.com/sstbHe0TnM
— ANI (@ANI) May 24, 2025
इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार (24 मई) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। कई राज्यों में भीषण गर्मी भी रहेगी।
16 साल का टूटा रिकॉर्ड
आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है। 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। लेकिन इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। 16 साल में पहली बार मानसून इतनी जल्दी आया है। बता दें कि 2024 में मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था।
2009 में 23 मई को आया था मानसून
बता दें कि 16 साल पहले 2009 में 23 मई को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद आज यानी शनिवार (24 मई) को मानसून भारत में आया है। इससे पहले 2001 में यह 23 मई को पहुंचा था। 1918 में केरल में 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। यह केरल में सबसे जल्दी मानसून आगमन का इकलौता मामला है। 25 वर्षों में सबसे अधिक देरी से मानसून का आगमन 2016 में हुआ। मानसून ने 9 जून को केरल में प्रवेश किया था। मौसम विभाग ने मानसून के आगमन को देखते केरल के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है।