भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति:: पीएम मोदी ने आवास पर मेजबानी की, प्राइवेट डिनर के बाद रूसी भाषा में भगवद् गीता भेंट की; यहां देखिए खास कवरेज

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए।
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। उनकी आखिरी भारत यात्रा दिसंबर 2021 में हुई थी, यानी लगभग चार साल बाद वे फिर से भारत आए हैं। पीएम मोदी आज रात पुतिन के सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे।
बता दें कि दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बैठकें और समझौते कल यानि शुक्रवार को होंगे। इस दौरान रक्षा, ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और व्यापार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। चर्चा के मुख्य बिंदुओं में S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की शेष यूनिट्स की डिलीवरी, कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की नई यूनिट्स और भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य शामिल है।
भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन: खास तस्वीरें

PM मोदी ने पुतिन को भगवद गीता का रूसी संस्करण गिफ्ट किया।
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नई दिल्ली में अपने सरकारी आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर गर्मजोशी से स्वागत किया।


पुतिन के आने से पहले ही रूस का बड़ा प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंच चुका है। इसमें उप प्रधानमंत्री और उद्योग-व्यापार मंत्री डेनिस मांतुरोव, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हो रहे हैं। यह साझेदारी वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पुतिन के कार्यकाल में स्थापित हुई थी।
वर्तमान वैश्विक हालात को देखते हुए यह यात्रा भारत और रूस के बीच गहरे विश्वास और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।


दौरे के दूसरे दिन पुतिन का व्यस्त कार्यक्रम
सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उच्च-स्तरीय वार्ता का दौर चलेगा। दोपहर बाद दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे, जहां व्यापार और निवेश बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनसे मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में औपचारिक डिनर देंगी। इसी दौरान पुतिन रूस के सरकारी ब्रॉडकास्टर RT के नए इंडिया चैनल की लॉन्चिंग भी करेंगे, जिसे दोनों देशों के बीच मीडिया सहयोग का बड़ा कदम माना जा रहा है।
रात 9 बजे पुतिन की भारत यात्रा संपन्न होगी और वे वापस रूस रवाना हो जाएंगे। यह यात्रा भारत-रूस संबंधों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Live Updates
- 4 Dec 2025 10:30 PM
पीएम आवास में प्राइवेट डिनर
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का अपने आधिकारिक आवास पर स्वागत के फोटो शेयर किए हैं। साथ में लिखा- मैंने अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। पुतिन ने प्रधानमंत्री आवास में मोदी के साथ प्राइवेट डिनर किया।
Welcomed my friend, President Putin to 7, Lok Kalyan Marg.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/2L7AZ1WIph
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025 - 4 Dec 2025 8:52 PM
भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी
Vladimir Putin India Visit Live Update: प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि उन्हें अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज शाम और कल होने वाली बातचीत का उन्हें खासा इंतज़ार है।
पीएम मोदी के मुताबिक, भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर हमेशा खरी उतरी है और इससे दोनों देशों के लोगों को बड़ा लाभ मिला है।
Delighted to welcome my friend, President Putin to India. Looking forward to our interactions later this evening and tomorrow. India-Russia friendship is a time tested one that has greatly benefitted our people.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/L7IORzRfV9
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025 - 4 Dec 2025 7:31 PM
पीएम मोदी ने गले लगाकर पुतिन का किया जोरदार स्वागत
Vladimir Putin India Visit Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से रवाना हुए।
राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। कल 5 दिसंबर को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।
#WATCH | Russian President Vladimir Putin and Prime Minister Narendra Modi share a hug as PM Modi receives President Putin, at the Palam Technical Airport in Delhi
— ANI (@ANI) December 4, 2025
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM… pic.twitter.com/3Rvfnp1sDDPrime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin travel in the same car, as they depart from the Palam Technical Airport in Delhi
— ANI (@ANI) December 4, 2025
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM Narendra Modi in… pic.twitter.com/OTGEJmPCrB#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin travel in the same car, as they depart from the Palam Technical Airport in Delhi
— ANI (@ANI) December 4, 2025
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM… pic.twitter.com/R1CgPlj2B6 - 4 Dec 2025 7:04 PM
रूसी राष्ट्रपति का विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा
Vladimir Putin India Visit Live Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका विशेष विमान पालम वायुसेना अड्डे (तकनीकी एयरपोर्ट) पर उतर चुका है। एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं।
#WATCH | Russian President Vladimir Putin lands in Delhi
— ANI (@ANI) December 4, 2025
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM Narendra Modi in Delhi on December 5 pic.twitter.com/Y6dELuOUbtRussian President Vladimir Putin lands in Delhi.
— ANI (@ANI) December 4, 2025
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM Narendra Modi in Delhi on December 5 pic.twitter.com/W3oXGPdjEb - 4 Dec 2025 6:50 PM
पुतिन के साथ खास बिजनेस डेलिगेशन भी आ रहा है भारत
Vladimir Putin India Visit Live Update: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस का एक खास बिजनेस प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है। इस डेलिगेशन में भारतीय मूल के उद्यमी राजेश शर्मा भी शामिल हैं, जिनकी रूस में एक बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी है और वे पिछले 34 साल से रूस में रह रहे हैं। रूसी फार्मा कंपनियों को भारत के साथ बड़े स्तर पर सहयोग और समझौतों की उम्मीद है।
- 4 Dec 2025 6:39 PM
एयरपोर्ट से एक ही कार में रवाना हो सकते हैं पुतिन-मोदी
Vladimir Putin India Visit Live Update: सूत्रों के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पालम एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे।
बताया जा रहा है कि दोनों नेता एयरपोर्ट से एक ही कार में साथ रवाना हो सकते हैं। इसके बाद वे सीधे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास, लोक कल्याण मार्ग, पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे।
- 4 Dec 2025 6:35 PM
Vladimir Putin India Visit Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतिन को रिसीव करने के लिए दिल्ली पालन एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पुतिन के हवाई जहाज की
बस जल्द ही लैंडिंग होगी।
- 4 Dec 2025 6:32 PM
Vladimir Putin India Visit Live Update: भारत के एयरस्पेस में दाखिल हुआ पुतिन का प्लेन, कुछ देर में पहुंचेंगे दिल्ली। खुद PM मोदी करेंगे अपने दोस्त को रिसीव।
- 4 Dec 2025 6:24 PM
Vladimir Putin India Visit Live Update: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हवाई जहाज बीएस कुछ ही देर में दिल्ली पालन एयरपोर्ट पर लैंड होगा। खुद PM मोदी करेंगे रिसीव।
- 4 Dec 2025 5:53 PM
रूस के रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर मिला
Vladimir Putin India Visit Live Update: रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव को मानेकशॉ सेंटर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलौसोव ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पचक्र चढ़ाया।
#WATCH | दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
रूसी रक्षा मंत्री आज मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन की… pic.twitter.com/Nwv3L3Vyynरूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ट्राई-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
#WATCH | दिल्ली: रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ट्राई-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
रूसी रक्षा मंत्री आज मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस… pic.twitter.com/hUEvq9sL1i
