बारिश का कहर: मुंबई में यातायात थमा, दिल्ली में बाढ़ का खतरा; महाराष्ट्र से बिहार तक हालात गंभीर; 26 राज्यों में अलर्ट

राजस्थान में बारिश का अलर्ट।
X
भारत के 26 राज्यों में मंगलवार, 19 अगसत को बारिश का अलर्ट। गंगा-यमुना समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद और उड़ानें लेट। महाराष्ट्र से बिहार तक हालात गंभीर। जानें मौमस का ताजा अपडेट

Weather Alert 19 August 2025: भारत के कई राज्य भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हालात बेहद खराब हैं। गंगा और यमुना समेत ज्यादातर नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। शहरों से लेकर गाँवों तक जलभराव और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने मंगलवार (19 अगस्त) को 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने आज (मंगलवार, 19 अगस्त) को 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र-गुजरात और कर्नाटक में रेड अलर्ट, केरल-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट व राजस्थान-MP समेत 19 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Today Weather : कहाँ-कहाँ बारिश का अलर्ट

  • रेड अलर्ट: महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक
  • ऑरेंज अलर्ट: केरल, तेलंगाना और छत्तीसगढ़
  • येलो अलर्ट: राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत 19 राज्य

क्यों हो रही है भारी बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत के हिस्सों में बारिश ज्यादा हो रही है। अगस्त के आखिरी हफ्ते में एमपी, यूपी, बिहार और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर

  • मुंबई में भारी बारिश से जलभराव और यातायात बाधित है। यहां लगातार चौथे दिन भारी बारिश हो रही है। सड़कों पर 2 से 4 फीट तक पानी भर गया है। कई इलाकों में गाड़ियाँ बंद हैं। लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे।
  • अंधेरी सबवे बंद: अंधेरी सबवे जलभराव के कारण बंद है। मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी हो रही है और कई फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है।
  • स्कूल और कॉलेज बंद: मुंबई और उपनगरों में सुरक्षा के मद्देनजर BMC ने सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया है।
  • इंडिगो की एडवाइजरी: मुंबई में भारी बारिश और जलभराव से हवाई यात्रा भी प्रभावित है। इंडिगो एयरलाइंस ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा, एयरपोर्ट के रास्तों पर जलभराव और ट्रैफिक की समस्या है, जिस कारण फ्लाइट लेट हो सकती हैं।
  • ट्रेन यातायात प्रभावित: कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कुछ ट्रेनें तो रद्द करनी पड़ीं। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

दिल्ली और हरियाणा में यमुना का खतरा

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के 18 गेट खोलने के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया। इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को निचले इलाकों से हटाया जा रहा है।


UP में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कानपुर में संकट

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शुक्लागंज और गंगा बैराज पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा किनारे बसे कई गाँवों में पानी घुस चुका है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। प्रयागराज और वाराणसी में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, कुल्लू-मंडी में तबाही

कुल्लू जिले की लग वैली में बादल फटने से तीन दुकानें बह गईं। मंडी में भी भारी बारिश से नुकसान हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पंजाब और हरियाणा की स्थिति

पंजाब के सात जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पौंग डैम में पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। इस कारण डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। आसपास के गाँवों और खेतों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं हरियाणा में यमुना के उफान के चलते मांडेवाला जंगल बुरी तरह प्रभावित है। कई वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास डूब गए हैं। इससे पर्यावरणीय संकट भी खड़ा हो गया है।

मध्यप्रदेश और बिहार में अलर्ट

मध्यप्रदेश में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। 16 जून को मानसून की एंट्री के बाद से अब तक यहां 800.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि औसत से 149.86 मिमी ज्यादा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में आज, 19 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार के 21 जिलों में तेज बारिश का अनुमान

बिहार में आज 21 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बिजली गिरने और जलभराव की संभावना जताई है। मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकने से बारिश की तीव्रता बढ़ी है।

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले में बाढ़ और बचाव अभियान

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चसोती गाँव में अचानक आई बाढ़ ने 61 लोगों की जान ले ली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है।

गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान

गुरुग्राम प्रशासन ने जलभराव की समस्या से निपटने विशेष कार्ययोजना बनाई है। इकसे तहत सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, बिजली लाइनों की सुरक्षा और कचरा निस्तारण भी किया जाएगा। भारी बारिश को देखते हुए बिजली कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं।

देशभर में बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। राहत शिविरों में खाने-पीने और दवाइयों की व्यवस्था की गई है।


FAQs

Q1. मुंबई में स्कूल और कॉलेज कब तक बंद रहेंगे?

मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए 19 और 20 अगस्त को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया है। आगे का फैसला मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Q2. दिल्ली में यमुना का जलस्तर कितना बढ़ गया है?

यमुना का जलस्तर 205 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

Q3. उत्तर प्रदेश में कौन से जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं?

कानपुर, शुक्लागंज और गंगा बैराज के आसपास के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गंगा किनारे के लगभग 10 गाँव बाढ़ के खतरे में हैं।

Q4. हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कितना नुकसान हुआ है?

कुल्लू और मंडी में बादल फटने से सड़कें, दुकानें और मकान बह गए। अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Q5. एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए?

यात्रियों को एयरपोर्ट पहुँचने से पहले फ्लाइट का अपडेट चेक करना चाहिए। साथ ही अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए ताकि ट्रैफिक और जलभराव की वजह से फ्लाइट न छूटे।

Q6. क्या आने वाले दिनों में बारिश कम होगी या और बढ़ेगी?

मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के अंतिम दिनों में बारिश और तेज हो सकती है। सितंबर के पहले सप्ताह में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story