'भारत ने पहले हमला किया': पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का बड़ा झूठ, शरीफ बोले-हम जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का बड़ा झूठ, शरीफ बोले-हम जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे
X

India-Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी जंग के बाद शनिवार (10 मई) की शाम 5 बजे सीजफायर की घोषणा हुई। सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद PAK ने घोर उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन अटैक से हमला बोला। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। शनिवार रात 11.30 बजे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 भारत के खिलाफ झूठा और भड़काऊ बयान दिया। शहबाज बोले-भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया।

जानिए शरीफ ने क्या- क्या कहा
सीजफायर लागू होने के बाद PM शहबाज शरीफ भारतीय समय अनुसार शनिवार रात 11:30 पाकिस्तान को संबोधित करने पहुंचे। शहबाज ने करीब 30 मिनट राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। शरीफ ने कहा-भारत ने पहले हमला शुरू किया, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने चंद घंटों में ही भारत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

'भारत को खामियाजा भुगतना होगा'
शरीफ ने आगे कहा-'अल्लाह के करम से हमारी सेना ने ऐसा तूफान बरसाया कि भारत चीख उठा। भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। पाकिस्तान अपनी सीमा और सम्मान की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा और इस जंग को अंजाम तक पहुंचाएगा।

राष्ट्रपति ट्रम्प का किया शुक्रिया अदा
शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया। पाकिस्तानी PM ने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद दिया। शरीफ ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की तारीफ में कसीदे भी पढ़े।

भारत ने समझदारी का रास्ता नहीं अपनाया
PM शहबाज शरीफ ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा-22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकीहमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला किया। शरीफ ने कहा-यह आरोप बेबुनियाद है और पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है, जिसने हमले की जांच में सहयोग की पेशकश की थी। शरीफ ने कहा कि भारत ने कानून और समझदारी का रास्ता नहीं अपनाया, बल्कि उकसावे की कार्रवाई की।

पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान
PM शहबाज ने यह भी कहा कि आतंकवाद से सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान को हुआ है। शरीफ का दावा है कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने 90 हजार लोगों की जान गंवाई और 152 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान सहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story