Jagannath rath yatra 2025: पुरी में रथ यात्रा रुकी, भक्तों ने सुभद्रा-बलभद्र रथ खींचे; नमी और घुटन से बेहोश हुए श्रद्धालु, अस्पताल पहुंचाया

पुरी में रथ यात्रा रुकी, भक्तों ने सुभद्रा-बलभद्र रथ खींचे; नमी और घुटन से बेहोश हुए श्रद्धालु, अस्पताल पहुंचाया
X
देशभर में शुक्रवार(27 जून) को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकलेंगी। ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा का आरंभ होगा। रथ यात्रा 12 दिनों तक चलेगी। समापन 8 जुलाई 2025 को नीलाद्रि विजय के साथ होगा। यात्रा से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें।

Jagannath rath yatra 2025 Live: हिंदू धर्म में 'जगन्नाथ रथ यात्रा' का विशेष धार्मिक महत्व है। हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि के दिन रथ यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष शुक्रवार (27 जून) को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आरंभ हुआ। देशभर में जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकल रही हैं। ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ को नंदी घोष रथ, देवी सुभद्रा को दर्पदलन और बलभद्र को तालध्वज रथ पर विराजित कर दिया है। अब रथ पर भगवान की विधिवत पूजा और भोग होगा। शाम 4 बजे रथ खींचे जाएंगे। अहमदाबाद के जमालपुर स्थित मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। आरती में गृह मंत्री अमित शाह परिवार सहित शामिल हुए। उदयपुर में 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे। मान्यता है कि रथ यात्रा में शामिल होने और रथ खींचने से जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जगन्नाथ यात्रा से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां लेटेस्ट जानकारी मिलेगी।

जगन्नाथ रथ यात्रा लाइव अपडेट्स

Live Updates

  • 27 Jun 2025 11:57 PM

    उज्जैन: जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 में शामिल हुए CM मोहन यादव 

    उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस्कॉन मंदिर जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 में भाग लिया। कहा, 2004 के बाद उज्जैन में इस्कॉन मंदिर के लिए हमने भूखंड देकर इस्कॉन इंटरनेशनल का यह सेंटर बनाया है। ताकि, विश्व से सभी धर्मावलंबी उज्जैन से जुड़ें। मध्य प्रदेश और ओडिशा का संबंध हजारों साल पुराना है। भगवान जगन्नाथ की यात्रा उस समय के संबंध को भी जीवीत करती है। भगवान जगन्नाथ की यात्रा मध्य प्रदेश और ओडिशा के इतिहास को जीवंत करते हैं।


  • 27 Jun 2025 11:55 PM

    दोकड़ा: जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए CM साय 

    जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोकड़ा में आयोजित भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए। प्रदेयावासियों को महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की बधाई दी। कहा, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद पूरे छत्तीसगढ़ पर बना रहे। यहां खुशहाली और समृद्धि हो। दोकड़ा में 1942 से रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। इस साल यहां मंदिर का निर्माण हुआ है और नए रथ का भी निर्माण किया गया है। यहां पर लोगों में बहुत उत्साह है।  हम दोकड़ा वासियों को धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने आज हमें इस उत्सव में बुलाया।



  • 27 Jun 2025 11:52 PM

    पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान घुटन के चलते कुछ लोग बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस रथ यात्रा स्थल पर पहुँची और प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता दी गई। ओडिशा के मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, अधिक नमी के कारण एक-दो भक्त बेहोश हो गए। बचाव दल ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मंदिर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र हैं। ग्लूकोज और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं अस्पताल भी जाऊंगा कि जिन लोगों को इसकी आवश्यकता है, उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है। 


  • 27 Jun 2025 6:23 PM

    पुरी के पूर्व राजा, गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब रथयात्रा के दौरान पवित्र छेरा पहनरा अनुष्ठान करने के लिए पहुंचे।इसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों की सोने की झाड़ू से सफाई की जाती है।


  • 27 Jun 2025 5:19 PM

    मणिपुर की राजधानी इम्फाल में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हुई। इसे यहां 'कांग चिंगबा' उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 


  • 27 Jun 2025 5:16 PM

    ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा शुरू हो गई। भगवान का रथ खींचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। 

  • 27 Jun 2025 3:44 PM

    गजपति बलभद्र और सुभद्रा के रथ पर छेरा पहरा की विधि संपन्न कराने के बाद भगवान जगन्नाथ के रथ पर पहुंचे। इसके पहले राजघराने से गजपति महाराज दिव्यदेव सिंह ने रथों की पूजा की। साथ ही छेरा पहरा की रस्म निभाई। 

  • 27 Jun 2025 12:49 PM

    दीघा में रथयात्रा शुरू 
    पश्चिम बंगाल के दीघा जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रथयात्रा का उद्धाटन किया। मंदिर में जगन्नाथ जी के साथ ही बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमा विराजित है।

  • 27 Jun 2025 12:47 PM

    भगवान जगन्नाथ अपने रथ नंदीघोष में विराजित 
    पुरी में भगवान जगन्नाथ अपने रथ नंदीघोष में विराजित हो गए हैं। इनसे पहले देवी सुभद्रा दर्पदलन रथ में और बलभद्र तालध्वज रथ में विराजमान हुए। अब भगवान विधिवत पूजा की जाएगी और करीब 4 बजे रथों को खींचा जाएगा।

  • 27 Jun 2025 11:41 AM

    आरएसएस के स्वयंसेवकों ने एंबुलेंस के लिए कॉरिडोर बनाया 
    पुरी में RSS के स्वयंसेवकों ने रथ यात्रा में एम्बुलेंस के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाने में मदद की। यहां हज़ारों लोग एकत्रित हुए हैं। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, रैपिड एक्शन फोर्स और RSS के स्वयंसेवकों सहित कई एजेंसियां आज पुरी जगन्नाथ यात्रा में भाग लेने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story