Covid Cases: किस राज्य में कितनी तेजी से फैल रहा कोरोना? एक क्लिक में पूरी डिटेल्स

Covid Cases: मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के 27 राज्यों में कोरोना फैल चुका है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 324 नए केस मिले हैं। नए पॉजिटिव को मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 14527 हो गई। 5422 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 6815 कोरोना से लड़ रहे हैं। जनवरी 2025 से अबतक कोरोना से 68 लोग जान गंवा चुके हैं। लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय सतर्क है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
किस राज्य में कितने मरीज, कितनी मौतें?
केरल में सबसे ज्यादा 2053 केस हैं। गुजरात में 1109, पश्चिम बंगाल में 747 और दिल्ली में 691 एक्टिव मामले हैं। आंध्र प्रदेश 86, असम 3, बिहार 48, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 44, गोवा 5, हरियाणा 108, हिमाचल प्रदेश 2, जम्मू-कश्मीर 9, झारखंड 6, कर्नाटक 559, मध्य प्रदेश 52, महाराष्ट्र 613 , मणिपुर 1, ओडिशा 39, पुडुचेरी 9, पंजाब 30, राजस्थान 124, सिक्किम 26, तमिलनाडु 207, तेलंगाना 10, त्रिपुरा 1, उत्तराखंड 6 और उत्तर प्रदेश में 225 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में कोरोना से 8 की मौत हुई। गुजरात 2, झारखंड 1, कर्नाटक 9, केरल 16, मध्यप्रदेश 2, महाराष्ट्र 18, पंजाब 2, राजस्थान 1, यूपी 2 और बंगाल में अब तक 1 ने जान गंवाई।
ग्वालियर में मिले 6 केस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को 3 डॉक्टर समेत 6 नए केस सामने आए। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने राज्य के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों से बैठक की। कहा-राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। गुजरात सरकार ने कहा-हम कोविड से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इस तरह बढ़ता गया कोरोना
भारत में 12 मई को कोरोना के 164 केस थे। 19 मई को संख्या 257 हो गई। 26 मई को एक्टिव केस 1009 हो गए। मौतों की संख्या 7 थी। 2 जून को एक्टिव केस 3976 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 34 हो गई। 5 जून 564 नए मरीज मिले। एक्टिव केस बढ़कर 4866 हो गए। मरने वालों की संख्या 51 थी। 6 जून को सक्रिय मरीजों की संख्या 5364 हुई। मरने वालों की संख्या 55 थी। 9 जून को कोरोना के एक्टिव केस 6491 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 65 है। 10 जून को एक्टिव केस 6815 हैं। 68 लोग जान गंवा चुके हैं।
जेएन.1 वैरिएंट कितना खतरनाक
सबसे पहले जेएन.1 वैरिएंट की बात करते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में इसी वैरिएंट की वजह से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है, जो कि ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो JN.1 वैरिएंट के लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं। हाल में इन कॉमन वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। BA.2.86 तो तेजी के साथ फैलता है।
कोरोना के लक्षण 2025
- सामान्य लक्षण (Most Common Symptoms)।
- बुखार (हल्का या तेज)।
- गला खराब होना या खराश, सिरदर्द।
- शरीर दर्द या थकान।
- सर्दी-जुकाम, बंद या बहती नाक, सूखी खांसी।
गंभीर लक्षण (Severe Symptoms
- सांस लेने में दिक्कत या सीने में जकड़न।
- लगातार खांसी के साथ बलगम।
- ऑक्सीजन स्तर में गिरावट।
- होश या चेतना में कमी।
- तेज दिल की धड़कन।
ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स से जुड़े संभावित नए लक्षण
- JN.1 / NB.1.8.1 जैसे वैरिएंट में तेज़ी से संक्रमण फैल सकता है, लेकिन लक्षण कुछ हल्के हो सकते हैं।
- तेज़ थकान और मांसपेशियों में दर्द।
- कुछ मामलों में डायरिया या पेट दर्द।
- कम समय के लिए स्वाद और गंध में कमी।
- बच्चों और बुज़ुर्गों में कभी-कभी त्वचा पर चकत्ते।
डॉक्टर को कब दिखाएं
- 2–3 दिन से ज्यादा बुखार बना रहे।
- सांस लेने में दिक्कत हो।
- ऑक्सीमीटर में SPO2 94% से कम आए।
- सीने में दर्द या दबाव हो।
बचाव के उपाय
- मास्क पहनें (भीड़, सार्वजनिक स्थानों में)
- हाथ धोते रहें / सैनिटाइज़र का प्रयोग करें
- लक्षण होने पर आइसोलेट हों
- समय पर जांच करवाएं (RT-PCR या RAT)
