Covid Cases: 31 दिन में 6900+ मरीज मिले; केरल, दिल्ली सहित इन प्रदेशों में सबसे ज्यादा केस

Covid Cases: भारत में कोरोना तेजी से फैल रहा है। रोज नए मरीज मिल रहे हैं। दिल्ली, केरल, एमपी, यूपी सहित 27 प्रदेशों में कोविड-19 केस मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 33 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 31 दिन में 6986 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 16787 हो गई। 9556 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 7151 कोरोना से लड़ रहे हैं। जनवरी 2025 से अबतक कोरोना से 77 लोग जान गंवा चुके हैं। लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय सतर्क है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
जानिए किस राज्य में कितने केस
केरल में सबसे ज्यादा 2165 केस हैं। गुजरात में 1281, पश्चिम बंगाल में 747 और दिल्ली में 731 एक्टिव मामले हैं। आंध्र प्रदेश 103, असम 13, बिहार 40, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 45, गोवा 6, हरियाणा 83, हिमाचल प्रदेश 2, जम्मू-कश्मीर 12, झारखंड 19, कर्नाटक 467, मध्य प्रदेश 86, महाराष्ट्र 615, मणिपुर 2, ओडिशा 42, पुडुचेरी 8, पंजाब 31, राजस्थान 141, सिक्किम 39, तमिलनाडु 231, तेलंगाना 12, उत्तराखंड 4 और उत्तर प्रदेश में 227 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
जानिए किस राज्य में कितने मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सात दिन में कोरोना से 30 लोगों की जान गई है। नए वैरिएंट से अब तक 77 मौतें हुई हैं। बुधवार को 3 लोगों ने जान गंवाई। महाराष्ट्र में 2, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 1-1 मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 21 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली 8, गुजरात 2, झारखंड 1, कर्नाटक 11, केरल 19, MP 3, पंजाब 2, तमिलनाडु 6, राजस्थान 1, यूपी 2 और बंगाल में 1 मरीज ने अब तक जान गंवाई है।
इस तरह बढ़ता गया कोरोना
भारत में 12 मई को कोरोना के 164 केस थे। 19 मई को संख्या 257 हो गई। 26 मई को एक्टिव केस 1009 हो गए। मौतों की संख्या 7 थी। 2 जून को एक्टिव केस 3976 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 34 हो गई। 5 जून 564 नए मरीज मिले। एक्टिव केस बढ़कर 4866 हो गए। मरने वालों की संख्या 51 थी। 6 जून को सक्रिय मरीजों की संख्या 5364 हुई। मरने वालों की संख्या 55 थी। 9 जून को कोरोना के एक्टिव केस 6491 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 65 है। 10 जून को एक्टिव केस 6815 हैं। 68 लोग जान गंवा चुके हैं। 12 जून को एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7151 हो गई। 77 लोग जान गंवा चुके हैं।
जेएन.1 वैरिएंट कितना खतरनाक
सबसे पहले जेएन.1 वैरिएंट की बात करते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में इसी वैरिएंट की वजह से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है, जो कि ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो JN.1 वैरिएंट के लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं। हाल में इन कॉमन वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। BA.2.86 तो तेजी के साथ फैलता है।
