Weather Today: दिल्ली, हरियाणा, MP-बिहार समेत 8 राज्यों में हीटवेव, पूर्वोत्तर में बारिश की चेतावनी; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Rain Update
X

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट

उत्तर भारत के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, राजस्थान में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका। पूर्वोत्तर में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित। मानसून की रफ्तार थमी, 12 जून से मध्य भारत में सक्रिय होने की संभावना।

Weather Report Today : भारत में मौसम को लेकर इस समय दोहरी स्थिति है। उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है, तो वहीं पूर्वोत्तर के मेघालय, असम सिक्किम सहित अन्य राज्यों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग (IMD) ने रविवार 8 जून 2025 को उत्तर भारत के 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

उत्तर भारत: लू और तापमान में उबाल
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 और 10 जून को लू चल सकती है। राजस्थान में तापमान 46°C तक पहुंच सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्तर भारत: बारिश और लैंडस्लाइड का संकट
सिक्किम के गंगटोक के पास पाकयोंग क्षेत्र में हुए भूस्खलन में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन MI-17 हेलिकॉप्टरों की मदद से पूरा कर लिया गया है। सेना और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से बड़ी राहत मिली है।

24 जिलों के 33,000 लोग प्रभावित
अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ के हालात में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि अब भी 24 जिलों के 33,000 लोग प्रभावित हैं और कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया हुआ है।

मानसून की चाल धीमी, 12 जून से उम्मीद

  • अरब सागर से तेजी से आगे बढ़ा मानसून 29 मई तक मुंबई, पुरी, बांग्लादेश होते हुए सिक्किम पहुंच गया, लेकिन पिछले 10 दिन से उसकी गति थम सी गई है।
  • मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 12 जून से मध्य भारत में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी। इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में प्री-मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है।

मानसून की वर्तमान स्थिति
मानसून 8 जून तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश तक चुका है। 12 जून से इसके फिर एक्टिव होने की संभावना है।

अगले दो दिन का मौसम पूर्वानुमान

तारीख

हीटवेव अलर्ट

भारी बारिश

9 जून

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश

10 जून

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी

केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story