हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में भगदड़: 6 की मौत; 20 से ज्यादा घायल, सीएम धामी ने मुआवजे का किया ऐलान

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede
Haridwar Mansa Devi Temple Stampede: उत्तराखंड में बड़ी घटना हो गई। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार (27 जुलाई) को करंट की अफवाह से भगदड़ मच गई। भीड़ लोगों को रौंदते हुए भागी। नीचे दबने से 6 की मौत हो गई है। 29 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है।
#WATCH | Uttarakhand | On 6 people dead in Haridwar stampede, DM Mayur Dixit says, "We found through photos and videos that someone spread the rumour of electric wire breaking, while looking at the injured or the dead, we did not get any such indication... We will investigate who… pic.twitter.com/fKLi5d48OM
— ANI (@ANI) July 27, 2025
जानिए पूरा मामला
मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर स्थित है। 1.5 किमी की चढ़ाई वाले रास्ते से या रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। सावन के चलते हरिद्वार में भक्तों की काफी संख्या है। रविवार सुबह लोग मुख्य गेट से पैदल रास्ते के जरिए मनसा देवी मंदिर के लिए निकले। लोगों का दावा है कि भीड़ ज्यादा थी। इस बीच कुछ लोग लगे तार को पकड़कर आगे बढ़े। इस दौरान कुछ तार छिल गए और उनमें करंट आ गया। अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों पर गिरने लगे।
पीड़ित परिवारों से मिले सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचकर मनसा देवी मंदिर भगदड़ हादसे में के मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और घायलों का भी हाल जाना। सीएम ने अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज करने और राहत बचाव कार्य में मुस्तैदी बरतने ने के निर्देश दिए।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, मृतकों के लिए 2-2 लाख मुआवजा
मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने जानकारी दी की हादसे की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख और घायलों को 50-50 हज़ार की राहत राशि का ऐलान भी किया गया है। मुख्यमंत्री में दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की।
हम जांच करेंगे कि किसने अफवाह फैलाई
भगदड़ में 35 से 40 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने 6 को मृत घोषित कर दिया। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने हादसे में मृत्यु की पुष्टि की है। विनय कुमार ने कहा कि हादसे कारणों की जांच की जा रही है। DM मयूर दीक्षित ने कहा कि हमने तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से पाया कि किसी ने बिजली के तार टूटने की अफवाह फैलाई, जबकि घायलों या मृतकों को देखकर हमें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला। हम जांच करेंगे कि किसने अफवाह फैलाई।
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हैं। pic.twitter.com/GKPRubGrCu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल का बयान
SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि हमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया, मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। हम आगे की जांच कर रहे हैं।
#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी का इलाज चल रहा है... प्रथम… pic.twitter.com/rOA0P6Aimt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
घायलों से मिले सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु हो गई, घायलों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर ने 'X' पर लिखा-हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। @uksdrf, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 27, 2025
इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही…
मंदिर के द्वार बंद
घटना के बाद मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए। सभी तीर्थयात्रियों को वापस जाने के लिए कहा गया है। तीर्थयात्रियों ने बताया कि सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अचानक भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। पहले समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। जल्द ही एम्बुलेंस और पुलिस पहुंच गई और स्थिति पर काबू पाया।
Live Updates
- 27 July 2025 2:32 PM
घायलों से मिले सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु हो गई, घायलों का इलाज जारी है।#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु हो गई, घायलों का इलाज जारी है। pic.twitter.com/KUkyXO1yC5 - 27 July 2025 11:56 AM
मेरे परिवार के 2 सदस्य लापता हैं
एक घायल ने बताया कि मंदिर परिसर से सिर्फ़ 20-25 कदम पहले ही भीड़ बेकाबू हो गई। मैं और 10-12 लोग गिर पड़े। मुझे अपने परिवार के 3 सदस्य मिल गए, लेकिन 2 अभी भी लापता हैं।#WATCH | Uttarakhand | 6 dead, several injured following stampede at Mansa Devi Temple in Haridwar, Uttarakhand
— ANI (@ANI) July 27, 2025
One of the injured says, "Just 20-25 steps before the temple premises, the crowd became uncontrollable... I fell down along with 10 to 12 others... I found 3 of my… pic.twitter.com/QAxQcAnnil
