4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: केरल की नीलांबुर में सबसे ज्यादा 70% वोटिंग, पंजाब की लुधियाना वेस्ट में सबसे कम

केरल की नीलांबुर में सबसे ज्यादा 70% वोटिंग, पंजाब की लुधियाना वेस्ट में सबसे कम
X
Bye-Election 2025: गुजरात, पंजाब, केरल और बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई। केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे ज्यादा 70.76% मतदान, जबकि पंजाब की लुधियाना वेस्ट में सबसे कम मतदान हुए।

Bye-Election 2025: देश के चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार (19 जून) को मतदान संपन्न हुआ। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली। इस उपचुनाव में गुजरात की 2, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक 70.76% मतदान केरल की नीलांबुर सीट पर दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट रही जहां 69.85% वोटिंग हुई।

गुजरात की दोनों सीटों पर अपेक्षाकृत कम मतदान:

  • विसावदर: 54.61%
  • कडी: 54.49%

वहीं, पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 49.07% मतदान हुआ, जो अन्य सभी राज्यों की तुलना में काफी नीचे रहा।

किस सीट पर कौन लड़ रहा चुनाव
केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर उनचुनाव हो रहे हैं। TMC से पी.वी. अनवर, कांग्रेस से आर्यदान शौकत, CPI(M) से एम. स्वराज और भाजपा से माइकल जॉर्ज मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल की कालीगंज में TMC ने नसीरुद्दीन अहमद की बेटी अलीफा अहमद को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष घोष को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने काबिल उद्दीन शेख को उम्मीदवार बनाया है। CPI (M) ने काबिल को समर्थन दिया है।

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट
पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु को मैदान में उतारा है। भाजपा ने जीवन गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।

गुजरात में इनके बीच मुकाबाला
जरात की विसावदर सीट से AAP ने गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और AAP गठबंधन में हैं। भाजपा से किरीटभाई पटेल प्रत्याशी हैं। कडी विधानसभा सीट को बरकरार रखने के लिए बीजेपी ने राजेंद्र चावड़ा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक रमेशभाई चावड़ा को भी टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से जगदीश चावड़ा चुनाव लड़ रहे हैं।

जानिए किस सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव
पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर नसीरुद्दीन अहमद विधायक थे। उनके निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। गुजरात की कादी सीट से करसनभाई पंजाभाई सोलंकी विधायक थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। विसावदर विधानसभा सीट से आप आदमी पार्टी से भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई विधायक थे। इनके इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई है। केरल की नीलांबुर सीट पीवी अनवर के इस्तीफे की वजह से खाली हुई।

जानिए चारों राज्यों में किसकी सरकार- किसके पास कितनी सीटें?
गुजरात:
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। कमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के हाथों में है। राज्य में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। भाजपा के पास 161 सीटों पर कब्जा है। कांग्रेस के पास 12, आम आदमी पार्टी के पास 4 सीटें हैं। समाजवादी पार्टी के पास एक और दो सीटें निर्दलीय विधायकों के पास हैं।

पश्चिम बंगाल: यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) सत्ता में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। राज्य विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं, जिनमें से TMC के पास 215 सीटें हैं। भाजपा को 77 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के पास कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं है।

पंजाब: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है, और मुख्यमंत्री का पद भगवंत मान संभाल रहे हैं। 117 सीटों वाली विधानसभा में AAP के पास 91 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 18, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पास 3, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पास 1 और भाजपा के पास 2 सीटें हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है।

केरल: केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की सरकार है, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कर रहे हैं। राज्य की कुल 140 विधानसभा सीटों में से LDF के पास 98 सीटें हैं, जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को 41 सीटें प्राप्त हैं।

Live Updates

  • 19 Jun 2025 9:44 PM

    इस दिन आएंगे नतीजे

    इन पांचों सीटों पर हुए उपचुनावों का नतीजा 23 जून 2025 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद इन सीटों पर नए विधायकों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

  • 19 Jun 2025 9:43 PM

    राजनीतिक समीकरण और मुकाबला

    गुजरात और पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चा ने मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि केरल में दोनों एक-दूसरे के विरोध में मैदान में थे।

  • 19 Jun 2025 9:43 PM

    पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 49.07% मतदान हुआ, जो अन्य सभी राज्यों की तुलना में काफी नीचे रहा।

  • 19 Jun 2025 9:42 PM

    गुजरात की दोनों सीटों पर अपेक्षाकृत कम मतदान देखा गया। विसावदर विधानसभा सीट पर 54.61% मतदान हुआ, तो वहीं कडी सीट पर 54.49% वोटिंग हुई।

  • 19 Jun 2025 9:42 PM

    चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। सबसे अधिक 70.76% मतदान केरल की नीलांबुर सीट पर दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट रही जहां 69.85% वोटिंग हुई।

  • 19 Jun 2025 2:05 PM

    Voting Update : दोपहर 1 बजे तक केरल में सर्वाधिक वोटिंग  



      

  • 19 Jun 2025 11:57 AM

    बंगाल में सबसे ज्यादा 30.64% मतदान
    सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर सबसे ज्यादा 30.64% वोटिंग हुई। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 21.51% मतदान हुआ। गुजरात की विसावदर सीट में 28.15%, कडी 23.85%, केरल की नीलांबुर में 30.15 फीसदी मतदान हुआ। 

  • 19 Jun 2025 11:15 AM

    विधानसभा उपचुनाव


  • 19 Jun 2025 10:09 AM

    चारों सीटों पर 9 बजे तक की वोटिंग 
    गुजरात की विसावदर सीट में 12.10%, कड़ी 9.05, केरल की नीलांबुर 13.15, पंजाब की लुधियाना वेस्ट 8.50 और वेस्ट बंगाल की कालीगंज सीट में सुबह 9 बजे तक 10.83% वोटिंग हुई।  

  • 19 Jun 2025 9:57 AM

    सुबह 9 बजे तक केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे ज्यादा 13% वोटिंग हुई। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 8.5% मतदान हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story