जगन्नाथ रथयात्रा 2025: अहमदाबाद में हाथी हुए बेकाबू; मची भगदड़, कैसे किया काबू?...देखें वीडियो

Ahmedabad Jagannath Rath Yatra: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ी घटना होने से टल गई। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शुक्रवार (27 जून) को 17 हाथियों के ग्रुप में से तीन हाथी बेकाबू हो गए। यात्रा में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। शुक्र है समय पर वन विभाग की टीम ने हाथियों को काबू कर लिया। तीनों हाथियों को यात्रा से हटाया तब लोगों ने राहत की सांस ली। रथ यात्रा जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू होकर शाम तक इसी मंदिर में लौटेगी।
अहमदाबाद, गुजरात | आज रथ यात्रा के दौरान जुलूस में शामिल एक हाथी उग्र हो गया और उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसे तुरंत काबू में किया गया और वहां से ले जाया गया। अग्निशमन विभाग, डॉक्टर और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं: अहमदाबाद पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
अब 14 हाथी यात्रा में रहेंगे
हिंदू धर्म में 'जगन्नाथ रथ यात्रा' का विशेष धार्मिक महत्व है। देशभर में शुक्रवार को जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। अहमदाबाद में यात्रा सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। रथ यात्रा में 17 हाथियों का ग्रुप सबसे आगे चल रहा था। सुबह 10 बजे अचानक पहले एक हाथी बेकाबु हुआ। फिर दो और बेकाबू हो गए। हड़कंप मच गया। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शुक्र है वन विभाग की टीम ने हाथी पर काबू पाकर स्थिति को कंट्रोल किया। तीनों हाथियों को हटा दिया है। अब 17 में से 14 हाथी रथ यात्रा में शामिल होंगे। रथ यात्रा जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू होकर रात तकरीबन 8:30 बजे भगवान वापस मंदिर लौटेंगे।
VIDEO | Gujarat: Chaos erupted during the Jagannath Rath Yatra in Ahmedabad as elephants went out of control and trampled people. Further details awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2025
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sEIiYhXmt6
दो को हल्की चोट
तेज डीजे ध्वनि से चौंककर एक हाथी बेकाबू हो गया। हाथी को भागते देखकर अफरातफरी मच गई। संकरी गलियों में दौड़ रहे हाथियों को देखकर लोग भी भागने लगे। घटना में दो लोगों को हल्की चोट आई है। वन विभाग की टीम और महावतों ने बड़ी सूझबूझ से हाथियों को शांत किया और स्थिति नियंत्रण में लाई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। घटना के बाद रथयात्रा को 15 मिनट के लिए रोका गया।
जानिए पुलिस ने क्या कहा
अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, रथ यात्रा के दौरान जुलूस में शामिल हाथी उग्र हो गए। उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। तुरंत काबू में किया गया और वहां से ले जाया गया। अग्निशमन विभाग, डॉक्टर और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
