कोरोना अपडेट (5 June): 564 नए मरीज मिले, 4866 एक्टिव केस, अब तक 51 की मौत, जानिए किस राज्य में कितने पॉजिटिव

Covid-19 Update India 5 June 2025
Covid-19 Update India 5 June 2025: भारत में कोरोना तेजी से फैल रहा है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक सहित 15 प्रदेशों में 564 नए मरीज मिले हैं। केरल में सबसे ज्यादा 114 लोग कोविड-19 की चपेट में आए। नए पॉजिटिव को मिलाकर देश में कुल मरीजों की संख्या 8872 हो गई। 3955 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 51 की मृत्यु हो गई। 4866 अभी कोरोना से लड़ रहे हैं। लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय सतर्क है। सभी राज्यों के हालात पर नजर रख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
जानिए कैसे बढ़ रहा कोरोना
हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड के बाद भारत में भी Covid-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 12 मई भारत में 164 केस थे। 19 मई तक 93 नए मरीज मिलने के बाद संख्या 257 हो गई। 19 से 26 मई तक 752 नए कोरोना पॉजिटिव मिले तो कोविड-19 के कुल एक्टिव केस 1009 हो गए। मौतों की संख्या 7 थी। सात दिन में 2967 नए कोविड पॉजिटिव मिले। 27 लोगों की मृत्यु हुई तो 2 जून को एक्टिव केस 3976 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 34 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने को कहा है।
सभी राज्यों के अस्पतालों में मॉक ड्रिल
बुधवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली और कर्नाटक में दो-दो लोगों की मृत्यु हुई। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 51 पहुंच गया है। केंद्र सरकार गुरुवार को देश भर के राज्यों के चुनिंदा अस्पतालों में मॉक ड्रिल करेगी। अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाओं की स्थिति और वेंटिलेटर की व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
जानिए किस राज्य में कितने एक्टिव केस
आंध्र प्रदेश 50, असम 8, बिहार 31, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 19, दिल्ली 562, गोवा 8, गुजरात 508, हरियाणा 63, हिमाचल 1, जम्मू-कश्मीर 5, झारखंड 8, कर्नाटक 436, केरल 1487, मध्य प्रदेश 30, महाराष्ट्र 526, मिजोरम 1, ओडिशा 18, पुडुचेरी 17, पंजाब 16, राजस्थान 103, सिक्किम 9, तेलंगाना 3, उत्तराखंड 6, उत्तर प्रदेश 198, प. बंगाल 538 और तमिलनाडु में 223 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली 7, गुजरात 2, केरल 9, कर्नाटक 6, पंजाब, बंगाल, मध्यप्रदेश और राजस्थान में 1-1 मरीज की मौत हुई है। उत्तरप्रदेश 2 और तमिलनाडु में 4 लोगों की मौत हुई है।
भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट
भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट मिले हैं। इनमें जेएन.1 (JN.1), एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1), एलएफ.7 (LF.7) और एक्सएफजी (XFG) वैरिएंट मिले हैं। सभी वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा था। लेकिन, अमेरिकी मीडिया से आई खबर ने चौंका दिया है। सीडीसी के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना ने 350 अमेरिकियों की जान ले ली है। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो कि उच्च जोखिम वाले समूह से थे। इनमें से ज्यादा की मौत के लिए एनबी.1.8.1 को जिम्मेदार पाया गया है। एनबी.1.8.1 में A435S, V445H और T478I नामक स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह मानव कोशिकाओं में जुड़ने की अधिक क्षमता है। इसकी वजह से यह अधिक संक्रामक बना सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारी इस सब वैरिएंट की खास निगरानी कर रहे हैं।
जेएन.1 वैरिएंट कितना खतरनाक
सबसे पहले जेएन.1 वैरिएंट की बात करते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में इसी वैरिएंट की वजह से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है, जो कि ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो JN.1 वैरिएंट के लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं। हाल में इन कॉमन वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। BA.2.86 तो तेजी के साथ फैलता है।
कोरोना के लक्षण 2025
- सामान्य लक्षण (Most Common Symptoms)।
- बुखार (हल्का या तेज)।
- गला खराब होना या खराश, सिरदर्द।
- शरीर दर्द या थकान।
- सर्दी-जुकाम, बंद या बहती नाक।सूखी खांसी।
गंभीर लक्षण (Severe Symptoms
- सांस लेने में दिक्कत या सीने में जकड़न।
- लगातार खांसी के साथ बलगम।
- ऑक्सीजन स्तर में गिरावट।
- होश या चेतना में कमी।
- तेज दिल की धड़कन।
ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स से जुड़े संभावित नए लक्षण
- JN.1 / NB.1.8.1 जैसे वैरिएंट में तेज़ी से संक्रमण फैल सकता है, लेकिन लक्षण कुछ हल्के हो सकते हैं।
- तेज़ थकान और मांसपेशियों में दर्द।
- कुछ मामलों में डायरिया या पेट दर्द।
- कम समय के लिए स्वाद और गंध में कमी।
- बच्चों और बुज़ुर्गों में कभी-कभी त्वचा पर चकत्ते।
डॉक्टर को कब दिखाएं
- 2–3 दिन से ज्यादा बुखार बना रहे।
- सांस लेने में दिक्कत हो।
- ऑक्सीमीटर में SPO2 94% से कम आए।
- सीने में दर्द या दबाव हो।
बचाव के उपाय
- मास्क पहनें (भीड़, सार्वजनिक स्थानों में)
- हाथ धोते रहें / सैनिटाइज़र का प्रयोग करें
- लक्षण होने पर आइसोलेट हों
- समय पर जांच करवाएं (RT-PCR या RAT)
