Covid cases in India: भारत में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले, चंडीगढ़ में पहली मौत, मुंबई में रोज 11 नए केस

भारत में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले, चंडीगढ़ में पहली मौत, मुंबई में रोज 11 नए केस
X
देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखी गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और दिल्ली जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस दर्ज हुए हैं।

Covid-19 Returns: भारत में कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। 29 मई 2025 तक, देश में 19 मई के बाद से 1,010 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक महाराष्ट्र में 3, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Covid-19: इन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

केरल: 430 एक्टिव केस
महाराष्ट्र: 210 एक्टिव केस
दिल्ली: 104 एक्टिव केस

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पुष्टि की है और कहा है कि हम इसपर नजर बनाए हुए हैं।

चंडीगढ़ में पहली कोविड मौत
चंडीगढ़ में इस साल पहली कोविड-19 से जुड़ी मौत दर्ज की गई है। 40 वर्षीय मरीज, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला था, को लुधियाना से रेफर करके GMCH, सेक्टर 32 लाया गया था। उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत थी और कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया। अस्पताल प्रशासन ने मौत की पुष्टि की है, लेकिन JN.1 वैरिएंट से संबंध अभी स्पष्ट नहीं है।

कर्नाटक में कोरोना के कितने केस?
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार तक कर्नाटक में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 100 है। कर्नाटक में बीते 24 घंटे में संक्रमण दर 9.44 फीसदी है। इस अवधि के दौरान 381 टेस्ट किए गए, जिनमें से 361 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच और 20 नमूनों की आरएटी जांच की गई।

मुंबई में तेजी से बढ़े मामले
मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है। मई में रोजाना औसतन 11 नए मामले, कुल 346 केस दर्ज किए गए। 28 मई को अकेले 36 नए केस सामने आए थे। महाराष्ट्र में इस साल अबतक 6 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

ओडिशा में भी कोरोना की दस्तक
ओडिशा में पिछले दो दिन में 3 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में 2025 का कुल आंकड़ा 4 हो गया है। ये मामले खुर्दा और भुवनेश्वर से हैं।

विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की दी सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी है। ज्यादातर मामलों में हल्के लक्षण (बुखार, थकान, गले में खराश) देखे जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story