कोरोना अपडेट (31 May): भारत में 685 नए मरीज, एक्टिव केस 3300 पार, जानिए किस राज्य में कितने पॉजिटिव

भारत में 685 नए मरीज, एक्टिव केस 3300 पार, जानिए किस राज्य में कितने पॉजिटिव
X

Corona Update 31 May

Corona Update: भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। शनिवार (31 मई) सुबह 8 बजे तक 685 नए मरीज मिले हैं। केरल में सबसे ज्यादा 189 लोग कोविड की चपेट में आए हैं।

Corona Update: भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। शनिवार (31 मई) सुबह 8 बजे तक 685 नए मरीज मिले हैं। केरल में सबसे ज्यादा 189 लोग कोविड की चपेट में आए हैं। पश्चित बंगाल 89, यूपी 75, कर्नाटक 86, दिल्ली 81 और महाराष्ट्र में 73 पॉजिटिव मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 3395 हो गई है। कोरोना से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को 63 साल के एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा।

जानिए किस राज्य में कितने एक्टिव केस
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सबसे कोरोना के एक्टिव केस केरल में हैं। केरल में 1336 लोगों कोरोना से लड़ रहे हैं। कर्नाटक 234, महाराष्ट्र 467, आंध्र प्रदेश 17, अरुणाचल प्रदेश 3, असम 2, चंडीगढ़ 1, छत्तीसगढ़ 6, दिल्ली 375, गोवा 8, गुजरात 265, जम्मू-कश्मीर 6, झारखंड 6, मध्य प्रदेश 16, मिज़ोरम 2, हरियाणा 26, ओडिशा 7, पुडुचेरी 41, पंजाब 5, राजस्थान 60, तमिलनाडु 185, उत्तराखंड 2, उत्तर प्रदेश 117 और पश्चिम बंगाल में 205 एक्टिव केस हैं।




अब तक 20 लोगों की मौत
कोरोना से 20 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को 63 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुल 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई को दिल्ली, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में भी एक-एक मौत की पुष्टि की।

जानिए कैसे बढ़ रहा कोरोना
हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड के बाद भारत में भी Covid-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 12 मई भारत में 164 केस थे। 19 मई तक 93 नए मरीज मिलने के बाद संख्या 257 हो गई। 19 से 26 मई तक 752 नए कोरोना पॉजिटिव मिले तो कोविड-19 के कुल एक्टिव केस 1009 हो गए। 5 दिन में 2386 नए मरीज मिले हैं। अब संख्या 3395 हो गई है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
हल्का बुखार या गले में खराश है तो नजरअंदाज न करें। नाक बंद हो होने और बहने की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें। सिर, बदन और शरीर में दर्द है तो डॉक्टर को दिखाएं। थकान महसूस होना। सूखी खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत अस्पताल जाएं। एक्सपर्ट डॉक्टरों का कहना है कि भीड़भाड़ वाली जगहों, अस्पतालों, और सार्वजनिक परिवहन में मास्क जरूर लगाएं। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोना या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना संक्रमण से बचा सकता है।

भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट
भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट मिले हैं। इनमें जेएन.1 (JN.1), एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1), एलएफ.7 (LF.7) और एक्सएफजी (XFG) वैरिएंट मिले हैं। सभी वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा था। लेकिन, अमेरिकी मीडिया से आई खबर ने चौंका दिया है। सीडीसी के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना ने 350 अमेरिकियों की जान ले ली है। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो कि उच्च जोखिम वाले समूह से थे। इनमें से ज्यादा की मौत के लिए एनबी.1.8.1 को जिम्मेदार पाया गया है। एनबी.1.8.1 में A435S, V445H और T478I नामक स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह मानव कोशिकाओं में जुड़ने की अधिक क्षमता है। इसकी वजह से यह अधिक संक्रामक बना सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारी इस सब वैरिएंट की खास निगरानी कर रहे हैं।

जेएन.1 वैरिएंट कितना खतरनाक
सबसे पहले जेएन.1 वैरिएंट की बात करते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में इसी वैरिएंट की वजह से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है, जो कि ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो JN.1 वैरिएंट के लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं। हाल में इन कॉमन वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। BA.2.86 तो तेजी के साथ फैलता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story