कोरोना अपडेट (2 June): 7 दिन में 2967 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 3976, अब तक 34 की मौत

कोरोना के नए वैरिएंट से 109 मौतें, केरल और महाराष्ट्र में सर्वाधिक केस।
Covid-19 Update India 2 June 2025: भारत में कोरोना तेजी से फैल रहा है। एक हफ्ते में 2967 नए कोविड पॉजिटिव मिले हैं। 27 लोगों की मृत्यु हुई है। नए मरीजों को मिलाकर एक्टिव केस 3976 हो गए हैं। 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 34 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1435 केस हैं। महाराष्ट्र में 506 एक्टिव मरीज हैं। लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय सतर्क है। सभी राज्यों के हालात पर नजर रख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
जानिए कैसे बढ़ रहा कोरोना
हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड के बाद भारत में भी Covid-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 12 मई भारत में 164 केस थे। 19 मई तक 93 नए मरीज मिलने के बाद संख्या 257 हो गई। 19 से 26 मई तक 752 नए कोरोना पॉजिटिव मिले तो कोविड-19 के कुल एक्टिव केस 1009 हो गए। मौतों की संख्या 7 थी। बीते सात दिन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3976 पर पहुंच गई है। मौतों की संख्या 34 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने को कहा है।
किस राज्य में कितने मरीज, कितने ठीक, एक्टिव और मौत
केरल में 2160 लोगों को कोरोना हुआ है। 717 ठीक हो गए हैं। 1435 एक्टिव केस हैं। अब तक 8 की मौत हो गई है। दिल्ली में 926 कुल मरीज मिले। 483 एक्टिव हैं। 439 ठीक हुए। 4 की मौत हुई। महाराष्ट्र में 814 कुल पॉजिटिव। 506 एक्टिव केस। 300 ठीक। 8 की मौत। गुजरात में 461 कुल मरीज। 338 एक्टिव, 120 ठीक हुए। 3 की मौत। कर्नाटक में 442 कुल मरीज। 253 एक्टिव केस, 185 ठीक। 4 की मौत। तमिलनाडु 426 कुल मरीज। 189 एक्टिव। 235 ठीक। 2 की मौत। राजस्थान 98 कुल पॉजिटिव। 69 एक्टिव। 28 ठीक। एक की मौत। उत्तर प्रदेश 172 कुल मरीज। 157 एक्टिव केस। 13 ठीक हुए। 2 की मौत। मध्य प्रदेश 28 कुल मरीज। 23 एक्टिव। 4 ठीक। एक की मौत। बिहार 5 कुल मरीज। सभी एक्टिव। पंजाब में 10 कुल मरीज मिले। 6 एक्टिव केस। 3 ठीक और एक की मौत। छत्तीसगढ़ में 13 कुल मरीज मिले। आठ एक्टिव। 5 ठीक हुए। मौत नहीं। हरियाणा में कुल 52 मरीज मिले। 28 एक्टिव। 24 ठीक। मृत्यु नहीं।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
हल्का बुखार या गले में खराश है तो नजरअंदाज न करें। नाक बंद हो होने और बहने की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें। सिर, बदन और शरीर में दर्द है तो डॉक्टर को दिखाएं। थकान महसूस होना। सूखी खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत अस्पताल जाएं। एक्सपर्ट डॉक्टरों का कहना है कि भीड़भाड़ वाली जगहों, अस्पतालों, और सार्वजनिक परिवहन में मास्क जरूर लगाएं। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोना या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना संक्रमण से बचा सकता है।
भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट
भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट मिले हैं। इनमें जेएन.1 (JN.1), एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1), एलएफ.7 (LF.7) और एक्सएफजी (XFG) वैरिएंट मिले हैं। सभी वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा था। लेकिन, अमेरिकी मीडिया से आई खबर ने चौंका दिया है। सीडीसी के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना ने 350 अमेरिकियों की जान ले ली है। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो कि उच्च जोखिम वाले समूह से थे। इनमें से ज्यादा की मौत के लिए एनबी.1.8.1 को जिम्मेदार पाया गया है। एनबी.1.8.1 में A435S, V445H और T478I नामक स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह मानव कोशिकाओं में जुड़ने की अधिक क्षमता है। इसकी वजह से यह अधिक संक्रामक बना सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारी इस सब वैरिएंट की खास निगरानी कर रहे हैं।
जेएन.1 वैरिएंट कितना खतरनाक
सबसे पहले जेएन.1 वैरिएंट की बात करते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में इसी वैरिएंट की वजह से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है, जो कि ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो JN.1 वैरिएंट के लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं। हाल में इन कॉमन वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। BA.2.86 तो तेजी के साथ फैलता है।
कोरोना के लक्षण 2025
- सामान्य लक्षण (Most Common Symptoms)।
- बुखार (हल्का या तेज)।
- गला खराब होना या खराश, सिरदर्द।
- शरीर दर्द या थकान।
- सर्दी-जुकाम, बंद या बहती नाक।सूखी खांसी।
गंभीर लक्षण (Severe Symptoms
- सांस लेने में दिक्कत या सीने में जकड़न।
- लगातार खांसी के साथ बलगम।
- ऑक्सीजन स्तर में गिरावट।
- होश या चेतना में कमी।
- तेज दिल की धड़कन।
ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स से जुड़े संभावित नए लक्षण
- JN.1 / NB.1.8.1 जैसे वैरिएंट में तेज़ी से संक्रमण फैल सकता है, लेकिन लक्षण कुछ हल्के हो सकते हैं।
- तेज़ थकान और मांसपेशियों में दर्द।
- कुछ मामलों में डायरिया या पेट दर्द।
- कम समय के लिए स्वाद और गंध में कमी।
- बच्चों और बुज़ुर्गों में कभी-कभी त्वचा पर चकत्ते।
डॉक्टर को कब दिखाएं
- 2–3 दिन से ज्यादा बुखार बना रहे।
- सांस लेने में दिक्कत हो।
- ऑक्सीमीटर में SPO2 94% से कम आए।
- सीने में दर्द या दबाव हो।
बचाव के उपाय
- मास्क पहनें (भीड़, सार्वजनिक स्थानों में)
- हाथ धोते रहें / सैनिटाइज़र का प्रयोग करें
- लक्षण होने पर आइसोलेट हों
- समय पर जांच करवाएं (RT-PCR या RAT)
