बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जानें किसे मिली जगह

Congress star campaigners list for bihar election 2025
X

FILE PHOTO 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सचिन पायलट होंगे प्रचारक।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर युवा नेताओं तक को शामिल किया गया है, जो पहले चरण में होने वाले मतदान क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।


कांग्रेस के स्टार प्रचारक कौन-कौन हैं

जारी सूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी प्रचार अभियान में भाग लेंगे। इसके साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी, और जयराम रमेश जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

युवा चेहरों को भी मिली जगह

कांग्रेस ने इस बार अपने युवा नेताओं पर भी भरोसा जताया है। सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और इमरान प्रतापगढ़ी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर संगठन के भीतर नई ऊर्जा लाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही बिहार से आने वाले दिग्गज नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनमें अखिलेश प्रसाद सिंह, मीरा कुमार और तारिक अनवर जैसे नाम शामिल हैं, जो राज्य में पार्टी के लिए प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगे।

40 स्टार प्रचारकों की सूची

  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • मनोज राम
  • सोनिया गांधी
  • अलका लांबा
  • राहुल गांधी
  • कन्हैया कुमार
  • के.सी. वेणुगोपाल
  • पवन खेड़ा
  • प्रियंका गांधी वाद्रा
  • इमरान प्रतापगढ़ी
  • सुखविन्दर सिंह सुक्खू
  • शकील अहमद
  • अशोक गेहलोत
  • जीतू पटवारी
  • भूपेश बघेल
  • सुखदेव भगत
  • दिग्विजय सिंह
  • राजेश कुमार राम
  • अधीर रंजन चौधरी
  • शकील अहमद खान
  • मीरा कुमार
  • मदन मोहन झा
  • कृष्ण अल्लावरु
  • अजय राय
  • सचिन पायलट
  • जिग्नेश मेवाणी
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला
  • रंजीत रंजन
  • सैयद नासिर हुसैन
  • राजेश रंजन @पप्पू यादव
  • श्री चरणजीत सिंह चन्नी
  • अनिल जयहिन्द
  • गौरव गोगोई
  • राजेंद्र पाल गौतम
  • तारिक अनवर
  • फुरकान अंसारी
  • डॉ. मो. जावेद
  • उदय भानु चिब
  • अखिलेश प्रसाद सिंह
  • सुबोधकांत सहाय
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story