छठ पूजा 2025: 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हुआ सूर्य उपासना का महापर्व, अमित शाह, गडकरी और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025: लोकआस्था और सूर्य उपासना का महान पर्व छठ पूजा शनिवार से 'नहाय-खाय' के साथ प्रारंभ हो गया है। यह त्योहार केवल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश में भी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
अमित शाह ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, “परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक छठ पूजा के 'नहाय-खाय' की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मईया से सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।”
परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता के उत्सव छठ पूजा के ‘नहाय-खाय’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 25, 2025
छठी मैया से सभी के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ। pic.twitter.com/fDvKcKh01y
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा, “जय छठी मईया! नहाय-खाय के पवित्र पर्व से शुरू हो रहे सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”
जय छठी मइया!🙏🏻
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 25, 2025
नहाए खाए के पवित्र अवसर के साथ आज शुरु हो रहे आस्था व 🌞सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।💐🌼#छठ_पूजा #ChhathPuja pic.twitter.com/FCf1n2z9cu
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे प्रकृति पूजा का प्रतीक बताते हुए लिखा, “विश्वप्रसिद्ध लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन 'नहाय-खाय' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मईया आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।”
प्रकृति की पूजा अर्चना के लिए विश्वविख्यात, लोक आस्था का महापर्व छठपूजा के पहले दिन नहाए-खाए की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) October 25, 2025
छठी मैया आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।#छठपूजा #छठ pic.twitter.com/hy8qgCdrF6
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे भारतीय संस्कृति की आत्मा कहा। उन्होंने लिखा, “नहाय-खाय से शुरू सूर्योपासना का पर्व छठ शुद्धता, अनुशासन और आत्मसंयम की साधना है। बिहार की लोकसंस्कृति ने इसमें प्रकृति और श्रद्धा को एक सूत्र में पिरोया है। छठी मईया सभी को सुख-शांति और समृद्धि दें। सूर्यदेव भारत को नई ऊर्जा प्रदान करें और यह पर्व देश को एकता व स्वावलंबन का संदेश देता रहे।”
नहाय-खाय से आरंभ हुआ सूर्योपासना का महापर्व छठ, शुद्धता, अनुशासन और आत्मसंयम की साधना है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 25, 2025
बिहार की लोकसंस्कृति ने इस पर्व में वह जीवन-दर्शन रचा है, जहां प्रकृति और श्रद्धा एक सूत्र में बंधे हैं।
नहाय-खाय की इस पावन बेला पर छठी मइया सभी परिवारों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान… pic.twitter.com/2yO3OXJwyJ
चार दिवसीय यह पर्व भारतीय संस्कृति का सबसे शुद्ध और अनुशासित उत्सव माना जाता है। 'नहाय-खाय' के बाद 'खरना', फिर 'सांझ का अर्घ्य' और अंत में 'उषा अर्घ्य' के साथ संपन्न होता है।
सूर्य उपासना का यह अनुपम पर्व आस्था, भक्ति और एकता का प्रतीक है। छठ की इस पावन शुरुआत पर पूरा देश उत्साह और सामूहिक भावना से सराबोर है।
