उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ छठ महापर्व का समापन: पीएम मोदी ने दी बधाई, देश-विदेश में गूंजे छठ मइया के जयकारे

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ छठ महापर्व का समापन | घाटों में उमड़े श्रद्धालु
चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ। यह पर्व 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ से शुरू हुआ था। व्रतियों ने आज सुबह 6:27 बजे तक ‘ऊषा अर्घ्य’ देकर 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा किया।
सुबह से ही बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में लाखों श्रद्धालु नदियों व तालाबों के घाटों पर एकत्रित हुए। महिलाओं ने बढ़ती ठंड के बावजूद जल में खड़े होकर सूर्यदेव से परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
दिल्ली में इस बार लगभग 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया, जिनमें यमुना किनारे 17 प्रमुख घाट शामिल रहे। वहीं मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा संपन्न हुई।
Global Chhath 2025
— Bihar Foundation (@biharfoundation) October 27, 2025
Bahrain#GlobalChhath | #ChhathPuja | @kundan_ias pic.twitter.com/PNFIX7jCQg
विदेशों में भी छठ की गूंज
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी छठ पूजा का उल्लास देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस और त्रिनिदाद-टोबैगो में बसे भारतीयों ने भी श्रद्धा और परंपरा के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2025
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पर्व के समापन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।”
Live Updates
- 28 Oct 2025 9:56 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
उज्जैन: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में छठ पूजा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा, "मैं सभी को छठ की बधाई देता हूं। यह हमारी माताओं-बहनों के पूरे परिवार की खुशहाली और देश-प्रदेश की प्रगति के लिए किए जाने वाले कठिन व्रतों के बाद है, उनके दिलों में जो संकल्प है, वह हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा करता है। एक बार फिर मेरी तरफ से सभी को बधाई। पूरा देश इस पर्व को मना रहा है...।"
- 28 Oct 2025 9:01 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
मुंबई, महाराष्ट्र | छठ पूजा के आखिरी दिन 'उषा अर्घ्य' चढ़ाने के लिए श्रद्धालु जुहू तट पर श्रद्धालु उमड़ पड़े।
- 28 Oct 2025 8:56 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
उत्तराखंड: गहरी आस्था और भक्ति का प्रतीक छठ पूजा पूरे राज्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अपने परिवार के साथ प्रेमनगर के टोंस नदी घाट पर पहले डूबते सूर्य और बाद में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्य देव और छठी मैया से राज्य की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
- 28 Oct 2025 8:35 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
जशपुर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उगते सूर्य को दिए जाने वाले 'उषा अर्घ्य' में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर विष्णु देव साय ने कहा, "समस्त छत्तीसगढ़वासियों और कुनकुरी विधानसभा के वासियों को छठ महापर्व की शुमकामनाएं। हमारा हर बार प्रयास रहा है कि हम छठ पर्व पर यहां छठव्रतियों का दर्शन करें और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें तथा छठी मैया की पूजा करें।
छठी मैया से निवेदन किए हैं कि सबके घर में खुशी और समृद्धि हो। कुनकुरी छठ घाट के लिए 5 करोड़ 17 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है और यहां पर एक अच्छा छठ घाट बनकर तैयार होगा। हमें लगता है कि अगले साल छठ पर्व आते-आते ये घाट तैयार हो जाएगा।"
- 28 Oct 2025 8:33 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने Chhath Puja के अंतिम दिन पटना स्थित अपने आवास पर उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' अर्पित किया।

- 28 Oct 2025 8:29 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
- 28 Oct 2025 8:26 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
चंडीगढ़ में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा। वीडियो न्यू लेक सेक्टर 42 से है।
- 28 Oct 2025 8:25 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
हाजीपुर, वैशाली: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' दिया।
- 28 Oct 2025 8:24 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।
- 28 Oct 2025 8:22 AM
छठ महापर्व का समापन: Live Updates
पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।
