Government Employees: केंद्रीय कर्मचारियों को कितनी छुट्टियां मिलती हैं, क्या हैं नियम; जानें पूरी जानकारी

केंद्रीय कर्मचारियों को कितनी छुट्टियां मिलती हैं, क्या हैं नियम; जानें पूरी जानकारी
X

केंद्रीय कर्मचारियों को कितनी छुट्टियां मिलती हैं, क्या हैं नियम; जानें पूरी जानकारी 

केंद्रीय कर्मचारी बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए 30 दिन छुट्टी ले सकते हैं। अंगदान करने पर 42 दिन की विशेष छुट्टी भी मिल सकती है। जानें पूरी जानकारी।

Government Employees Leave Rules: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए राहत भरी व्यवस्था की है। कोई भी केंद्रीय कर्मचारी अब अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए 30 दिन का अर्जित अवकाश (Earned Leave) ले सकता है। यह प्रावधान व्यक्तिगत कारणों पर भी समान रूप से लागू होगा। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी राज्यसभा में दी है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश के अलावा 4 तरह की छुटियां मिलती हैं। जिन्हें वे माता-पिता की देखभाल सहित अन्य व्यक्तिगत हितों के लिए ले सकते हैं। अंगदान (Organ Donation) करने वाले कर्मचारियों को 42 दिन अतिरिक्त अवकाश मिलता है।

कौन-कौन सी छुट्टियां मिलती हैं केंद्रीय कर्मचारियों को?

  • Earned Leave (अर्जित अवकाश): 30 दिन तक माता-पिता की देखभाल सहित अन्य व्यक्तिगत कारणों के लिए
  • Half Pay Leave (अर्धवेतन अवकाश): 20 दिन
  • Casual Leave (कैजुअल छुट्टी): 8 दिन प्रति वर्ष
  • Restricted Holiday: 2 दिन
  • अन्य सरकारी अवकाश: जैसे राष्ट्रीय अवकाश, साप्ताहिक अवकाश आदि

ऑर्गन डोनेशन के लिए मिलेंगे 42 दिन की विशेष छुट्टी

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2023 में अंगदान (Organ Donation) को प्रोत्साहन देने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत अंगदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों को 42 दिन तक की स्पेशल कैजुअल लीव दी जा सकती है। यह छुट्टी डॉक्टर की सिफारिश पर ऑपरेशन के एक सप्ताह पहले से लेकर रिकवरी तक मिलती है।

केंद्रीय कर्मचारियों के कितने पद, कितने रिक्त?

केंद्रीय कार्मिक मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में राज्यसभा को बताया कि केंद्र सरकार में पदों का खाली होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है। यह काम विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की जरूरतों के अनुसार किया जाता है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्री के अनुसार, 1 मार्च 2021 तक केंद्र सरकार में कुल 40,35,203 पद स्वीकृत थे। कितने भरे हैं और कितने रिक्त हैं। इस संबंध में रेलवे, रक्षा, गृह मंत्रालय और डाक विभाग सहित अन्य डिपॉर्टमेंट से जानकारी मांगी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story