मोदी सरकार के 11 साल: MyGov लेकर आया है प्रतियोगिताओं की रोमांचक सीरीज, जीतें 1 लाख तक नकद इनाम

MyGov Competitions 2025
Modi Govt 11 Years Celebration: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार के नागरिक भागीदारी मंच ‘MyGov’ ने आम नागरिकों के लिए एक जबरदस्त अवसर शुरू किया है। इस खास मौके पर कई प्रतियोगिताएं और एक्टिविटीज़ लॉन्च की गई हैं, जिनमें भाग लेकर लोग 1 लाख रुपए तक के नकद पुरस्कार जीत सकते हैं।
इस सीरीज का उद्देश्य “विकसित भारत” के निर्माण में लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाना है।
इन प्रतियोगिताओं में ले सकते हैं भाग
विकसित भारत 2025 क्विज
भारत की विकास यात्रा से जुड़े प्रश्नों पर आधारित।
पुरस्कार
- पहला इनाम – ₹1,00,000
- दूसरा इनाम – ₹75,000
- तीसरा इनाम – ₹50,000
- 100 सांत्वना पुरस्कार – ₹2,000
- 200 सांत्वना पुरस्कार – ₹1,000
- सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा।
हर घर स्वदेशी – फोटो स्टोरी प्रतियोगिता
एक फोटो + 150-200 शब्दों में स्वदेशी अपनाने की प्रेरणादायक कहानी साझा करें। पुरस्कार टॉप 11 विजेताओं को ₹11,000-₹11,000 नकद दिया जाएगा।
बदलता भारत मेरा अनुभव – मिनी व्लॉग प्रतियोगिता
2 मिनट का व्लॉग जिसमें 2014 से आपके इलाके में आए बदलाव को दर्शाएं।
विषय: इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सुविधा, पब्लिक सर्विस आदि।
पुरस्कार: टॉप 11 को ₹11,000-₹11,000 नकद।
भारत के बढ़ते कदम – फोटो प्रतियोगिता
किसी राष्ट्रीय अभियान (जैसे स्वच्छ भारत, मिशन लाइफ) में आपकी भागीदारी को दर्शाती तस्वीर और 50-100 शब्दों में अनुभव।
पुरस्कार: 11 विजेताओं को ₹11,000-₹11,000 नकद।
एक भारत, प्रगतिशील भारत – वीडियो स्टोरीटेलिंग
1 मिनट का वीडियो जिसमें बताएं कि किसी सरकारी योजना ने आपके जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव लाया।
उद्देश्य: नीतियों के मानवीय प्रभाव को उजागर करना।
जल्दी करें! यह सुनहरा मौका है देश की प्रगति में भागीदार बनने और शानदार इनाम जीतने का। सभी प्रतियोगिताएं डिजिटल माध्यम से हैं और भाग लेने के लिए MyGov पोर्टल पर लॉगिन करें।
