Budget Session 2026: हंगामे के बीच लोकसभा स्थगित, कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी का जवाब संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र के दौरान आज, बुधवरा को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा संबोधन होना था, लेकिन भारी हंगामा के चलते सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब, संभावना है कि पीएम मोदी कल यानी गुरुवार, 5 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब दे सकते हैं।
पीएम मोदी अपने भाषण के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों, आर्थिक नीतियों, सामाजिक योजनाओं और विकास एजेंडे पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में बजट से जुड़े विजन, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए सरकार की नीतियों के साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिति पर भी विस्तार से बात कर सकते हैं।
बजट सत्र 2026 में यह संबोधन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए सरकार आने वाले समय की नीति, सुधारों और संसदीय रणनीति को स्पष्ट करती है। राजनीतिक हलकों के साथ-साथ देशभर की जनता की निगाहें इस भाषण पर टिकी हुई हैं।
