Budget 2026: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद निर्मला सीतारमण पेश करेंगी नौवां बजट, टैक्स राहत और सोना-चांदी सस्ती होने की उम्मीद
X
Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में नौवां बजट पेश करेंगी। इनकम टैक्स में बड़ी राहत, 13 लाख तक टैक्स-फ्री आय और सोना-चांदी सस्ती होने की उम्मीद।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान परंपरा निभाते हुए राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
आज सुबह 11 बजे निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने-आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। खास बात यह भी है कि आज़ादी के बाद पहली बार बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है।
बजट से क्या हैं बड़ी उम्मीदें?
- बजट से पहले सरकार से 5 बड़ी घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार—
- नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर 13 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री किया जा सकता है।
- सोना-चांदी सस्ती हो सकती है। इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से आम लोगों को सीधे फायदा मिलने की उम्मीद है।
- रोजगार, महंगाई और विकास को लेकर भी बड़े ऐलान संभव हैं।
अब पूरे देश की निगाहें वित्त मंत्री के बजट भाषण पर टिकी हैं, क्योंकि यही भाषण तय करेगा कि आने वाले साल में आम आदमी, टैक्सपेयर्स और देश की अर्थव्यवस्था की दिशा क्या होगी।
