भाजपा संगठन चुनाव: दो दिन में बदलेंगे 9 राज्यों के BJP अध्यक्ष, 7 में नाम तय, MP-बंगाल में आज नामांकन; जानें कौन होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP state president 2025, BJP national president election, JP Nadda successor, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 2025, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव, बीजेपी संगठन चुनाव 2025
X

भाजपा अगले दो दिन में 9 राज्यों में बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष, जल्द होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान। 

BJP जल्द ही 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान करेगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जानिए कौन-कौन से नेता रेस में हैं।

BJP State Units Election : भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठनात्मक फेरबदल का दौर अब अंतिम चरण में है। भाजपा अगले दो दिनों में 9 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करने जा रही है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित 7 राज्यों में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 4 राज्यों में आज नामांकन होंगे। देर शाम तक नए अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। इन नियुक्तियों के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित 7 राज्यों में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हुई है। सभी जगह सिंगल नामांकन हुए हैं। इसलिए इनका ही प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। आज औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

इन राज्यों को मिलेंगे नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?

राज्य BJP प्रदेश अध्यक्ष (संभावित)

आंध्र प्रदेश

पीवीएन माधव

महाराष्ट्र

रवींद्र चव्हाण

हिमाचल प्रदेश

राजीव बिंदल

उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट (पुनर्नियुक्ति)

तेलंगाना

रामचंद्र राव

पुड्डुचेरी

वीपी रामलिंगम

मिजोरम

के. बैचुआ (पूर्व मंत्री)

4 राज्यों में नामांकन आज
मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन और दीव और लद्दाख में 1 जुलाई (मंगलवार) को नामांकन जमा होंगे। यहां भी सिंगल नाम रहे तो फिर शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी। अन्यथा 2 जुलाई (बुधवार) को मतदान के बाद अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जुलाई में संभव
भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी होता है, जब 50% से अधिक राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव हो जाएं। वर्तमान में पार्टी की 37 मान्यता प्राप्त राज्य इकाइयां हैं। इनमें से 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। 19 राज्यों में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस सप्ताह इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

जेपी नड्डा के बाद BJP अध्यक्ष कौन?

  • वर्तमान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है। वे फिलहाल एक्सटेंशन के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पास केंद्रीय मंत्री की दोहरी जिम्मेदारी है। जेपी नड्डा 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। जनवरी 2020 में पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
  • भाजपा सूत्रों के अनुसार, नया राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसा चेहरा हो सकता है, जो 2029 के चुनावों की तैयारी में संगठन को मजबूत कर सके और पार्टी के भीतर और बाहर सामाजिक समीकरणों को संतुलित कर सके। पार्टी ने कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिए, लेकिन भूपेंद्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय, विनोद तावड़े, सुनील बंसल और ओम माथुर सहित कुछ नेताओं के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सुर्खियों में हैं।

भाजपा में संगठन बदलाव क्यों?
भाजपा का यह संगठनात्मक चुनाव महज चेहरों की अदला-बदली नहीं, बल्कि 2029 के आम चुनावों की रणनीति का शुरुआती संकेत माना जा रहा है। नए प्रदेश अध्यक्षों के साथ पार्टी अपनी नीतिगत धार और क्षेत्रीय पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। साथ ही, अब निगाहें टिकी हैं इस बात पर कि जेपी नड्डा के बाद पार्टी की कमान किसके हाथ में जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story