Tejeshwar murder case: राजा रघुवंशी जैसा मामला! शादी के एक महीने बाद पति की नहर में मिली लाश, पत्नी और सास गिरफ्तार

Tejeshwar murder case
X

तेजेश्वर मर्डर केस: शादी के एक महीने बाद नहर में मिली लाश, पत्नी और सास गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के गडवाल जिले के 32 वर्षीय तेजेश्वर की शादी के एक महीने बाद रहस्यमय हालात में मौत हो गई। परिवार ने पत्नी पर अवैध संबंध और साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला इंदौर के राजा रघुवंशी केस से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

Tejeshwar murder case: आंध्र प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो हाल ही में हुए इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस जैसा प्रतीत होता है। गडवाल जिले के रहने वाले 32 वर्षीय तेजेश्वर का शव नंदीआल जिले के पन्यम क्षेत्र की एक नहर में बरामद हुआ है। यह घटना उनकी शादी के सिर्फ 29 दिन बाद हुई।

तेजेश्वर 17 जून को लापता हो गए थे, जिसकी रिपोर्ट गडवाल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद तलाशी शुरू की गई और उनका शव एक नहर में बरामद हुआ।

18 मई को हुई थी शादी

तेजेश्वर पेशे से प्राइवेट लाइसेंस्ड लैंड सर्वेयर और डांस टीचर थे। उन्होंने 18 मई को ईश्वर्या से शादी की थी। शादी पहले फरवरी में तय थी, लेकिन शादी से 5 दिन पहले ईश्वर्या बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। लौटने के बाद उसने कहा कि वह दहेज न दे पाने के कारण दोस्त के यहां चली गई थी।


परिवार का आरोप: पत्नी का था अफेयर

तेजेश्वर के परिवार ने आरोप लगाया कि पत्नी ईश्वर्या का एक बैंक कर्मचारी से अफेयर था और शादी के बाद भी वह उससे लगातार संपर्क में थी। परिवार ने पहले ही तेजेश्वर को इस शादी के खिलाफ चेताया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

पत्नी और सास गिरफ्तार

जांच में खुलासा हुआ है कि ईश्वर्या और उसका प्रेमी लगातार संपर्क में थे और उसी के चलते हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने ईश्वर्या और उसकी मां सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे जांच कर रही है।

राजा रघुवंशी केस से मिलती-जुलती कहानी

इस मामले की कहानी काफी हद तक राजा रघुवंशी मर्डर केस जैसी है, जिसमें राजा की शादी के तुरंत बाद पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उनका शव मेघालय के सोहरा में एक खाई से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story