Ajit Pawar Funeral LIVE: अजित पवार की अंतिम यात्रा शुरू, कुछ देर में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

Ajit Pawar Funeral
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटा गया। कुछ देर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले पुणे जिले के बारामती में काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया। यहां परिवार के लोग, पार्टी नेता-कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
बता दें, बारामती में हुए एक भीषण प्लेन क्रैश हादसे में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजित पवार का असमय निधन हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। इस दुर्घटना में अजित पवार के साथ-साथ पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की भी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर फैलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र सरकार ने इस दुखद घटना पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) हादसे की जांच में जुट गया है। पुलिस ने भी इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है।
प्लेन क्रैश के बाद अजित पवार के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव स्थित काटेवाड़ी फार्म लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की आंखें नम नजर आईं। हर कोई अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा।
इस दौरान NCP-SP प्रमुख शरद पवार, NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ समेत कई वरिष्ठ नेता बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम श्रद्धांजलि के लिए पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
Live Updates
- 29 Jan 2026 10:55 AM
अंतिम संस्कार में शामिल होने अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष पहुंचे
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah and BJP National President Nitin Nabin arrive in Baramati to attend the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/XaQ1ZvldBp
— ANI (@ANI) January 29, 2026 - 29 Jan 2026 10:54 AM
अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए लोग सड़क पर खड़े हैं। पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान ले जाया जा रहा है।
#WATCH | Baramati | The hearse van carrying the mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar moves towards Vidya Pratishthan ground for the last rites. People gather on the street to pay him their last respects. pic.twitter.com/KOkWN1eHAJ
— ANI (@ANI) January 29, 2026 - 29 Jan 2026 10:33 AM
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे
#WATCH | Baramati | Union Minister Nitin Gadkari and Maharashtra ministers Pankaja Munde and Radhakrishna Vikhe Patil arrive at Vidya Pratishthan ground to attend the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/R8JmBic5Vq
— ANI (@ANI) January 29, 2026 - 29 Jan 2026 10:24 AM
अजित पवार की अंतिम यात्रा शुरू, पवार के पार्थिव शरीर के साथ सैकड़ों लोग चल रहे हैं।
#WATCH | Baramati | The hearse van carrying the mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar moves towards Vidya Pratishthan ground for the last rites pic.twitter.com/z949yPxFwd
— ANI (@ANI) January 29, 2026 - 29 Jan 2026 10:20 AM
अजित पवार की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा है। यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।
#WATCH | Baramati, Maharashtra: The hearse van carrying the mortal remains of Deputy CM Ajit Pawar leaves from his Katewadi residence. His last rites will be performed at Vidya Pratishthan ground. pic.twitter.com/jvSDDKaiLq
— ANI (@ANI) January 29, 2026 - 29 Jan 2026 9:46 AM
अजित पवार के अंतिम संस्कार में पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, उनकी बेटी कांग्रेस सांसद प्रणिति विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे।
#WATCH | Baramati | Congress leader and former Union Home Minister Sushil Kumar Shinde and Congress MP Praniti Shinde arrive at Vidya Pratishthan ground for the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/nzqthRB0YI
— ANI (@ANI) January 29, 2026 - 29 Jan 2026 9:42 AM
अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शरद पवार विद्या प्रतिष्ठान मैदान में मौजूद हैं।
#WATCH | Baramati | NCP-SCP chief Sharad Pawar at Vidya Pratishthan ground for the last rites of Maharashtra Deputy CM & his nephew, Ajit Pawar pic.twitter.com/TfVCkyACth
— ANI (@ANI) January 29, 2026 - 29 Jan 2026 9:41 AM
अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे भी काटेवाड़ी पहुंचे।
#WATCH | Baramati | MNS chief Raj Thackeray arrives at Katewadi residence of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar to pay last respects to him pic.twitter.com/i1le8mkJIo
— ANI (@ANI) January 29, 2026
