मिड-एयर अलर्ट: उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी खराबी! जम्मू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी

Flight disruptions Middle East, middle east flight update, iran israel ceasefire 2025
X

ईरान-इज़राइल युद्धविराम : मिडिल ईस्ट में रद्द फ्लाइट होने लगीं बहाल, यात्रियों के लिए एडवाइजरी  

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से जम्मू जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के बाद वापस लौटना पड़ा। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। जानिए पूरी खबर।

Delhi-Jammu Flight technical glitch: 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद आए दिन विमानों में खराबी की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच सोमवार (23 जून) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX2564 फ्लाइट में उड़ान भरने के तुरंत बाद टेक्निकल ग्लिच की खबरें आई। यह विमान दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरा था, लेकिन बीच में ही इसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर IX2564 को दिल्ली (DEL) से जम्मू (IXJ) तक जाना था,लेकिन उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण इसे दिल्ली वापस बुला लिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि "तकनीकी कारणों से विमान को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।"

जयपुर-दुबई फ्लाइट भी टेक्निकल फॉल्ट के चलते कैंसिल

इससे पहले सोमवार तड़के जयपुर से दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 को भी तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा। फ्लाइट सुबह 5:30 बजे रवाना होने वाली थी लेकिन टेक्सींग के दौरान कॉकपिट में गड़बड़ी का पता चला। पायलट ने तुरंत विमान को एप्रन पर लौटा दिया।

चार घंटे तक तकनीकी दिक्कत को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस दौरान यात्रियों को विमान में ही इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

बर्ड हिट के चलते दिल्ली-तिरुवनंतपुरम फ्लाइट रद्द

रविवार को भी एयर इंडिया की फ्लाइट को बर्ड हिट के चलते रद्द करना पड़ा। AI2455 जो तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही थी, उसे कैंसिल कर दिया गया। दरअसल, दिल्ली से आई इनबाउंड फ्लाइट AI2454 के लैंडिंग के वक्त संभावित बर्ड हिट की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान की गहन जांच शुरू की गई और फ्लाइट रद्द कर दी गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story