Mumbai To Bangkok: एअर इंडिया विमान में घोंसला, 5 घंटे खड़ी रही फ्लाइट; Video

एअर इंडिया विमान में घोंसला, 5 घंटे खड़ी रही फ्लाइट; Video
X
Mumbai To Bangkok Air India flight: 'अहमदाबाद विमान हादसे' के बाद हवाई उड़ानों पर संकट मंडरा रहा है।अब मुंबई में अजीबो-गरीब घटना हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से बैंकॉक की उड़ान भरने वाले एयर इंडिया विमान के पंखों में घास फंस गई। पांच घंटे तक फ्लाइट खड़ी रही।

Mumbai To Bangkok Air India flight: 'अहमदाबाद विमान हादसे' के बाद हवाई उड़ानों पर संकट मंडरा रहा है। हर रोज विमान किसी न किसी समस्या का शिकार हो रहे। फ्लाइट्स रद्द हो रहीं। अब मुंबई में अजीबो-गरीब घटना हुई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से बैंकॉक की उड़ान भरने वाले एयर इंडिया विमान के पंखों में घास फंस गई। पांच घंटे तक फ्लाइट खड़ी रही। यात्रियों को विमान से उतारा। समस्या का समाधान होने के बाद विमान को उड़ान की मंजूरी मिली। सुबह 7:45 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 1 बजे रवाना हुई। विमान में फंसे चिड़िया के घोंसले की घास को निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट AI 2354 को मंगलवार(25 जून) को मुंबई से बैंकॉक के लिए ह 7.45 बजे उड़ान भरनी थी। उड़ान भरने से पहले कुछ गड़बड़ी का पता चला। जांच की तो पता चला कि विमान के बाएं पंख में चिड़िया के घोंसले की घास फंसी है। एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत विमान को रोका। यात्रियों को विमान से बाहर उतारा। यात्रियों के लिए नाश्ते-पानी की व्यवस्था की। समस्या का समाधान होने के बाद विमान ने दोपहर 1 बजे उड़ान भरी। करीब 5 घंटे तक विमान एयरपोर्ट पर खड़ा रहा।

घास कैसे फंसी, जांच के बाद चलेगा पता
घटना की जांच के लिए मुंबई एयरपोर्ट के ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी भेजी गई है। एयरलाइन ने कहा कि घास कैसे और कहां से आई, इसका स्रोत अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फ्लाइट क्रू विनियामक उड़ान ड्यूटी समय सीमाओं के अंतर्गत आ गया था, इसलिए फ्लाइट तुरंत रवाना नहीं हो सकी।

अहमदाबाद में विमान क्रैश, 275 की मौत
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को बड़ा हादसा हुआ। ​​​एअर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा। हादसे में 241 पैसेंजर्स सहित 275 लोगों की मौत हुई। विमान में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

जानिए कब, कितनी उड़ानें हुई रद्द
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद अलग-अलग वजह से अब तक 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। 12 जून को 12, 13 जून को 11, 14 को 12, 15 जून को 14, 16 जून को 11, 17 जून को 16, 18 जून को 3, 19 जून को 4 और 20 जून को 8 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। इसके अलावा हर रोज 5 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। विमानों में कुछ न कुछ खराबी आ रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story